फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर दादरी में जमकर हुई धनवर्षा

Sun, 19 Oct 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
ज्वैलर्स शॉप पर आभूषणों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
शनिवार को खुले रहे तहसील कार्यालय, दादरी में जमीन की हुईं 10 रजिस्टि्रयां
विज्ञापन

बाजारों में लोगों ने जमकर की खरीदारी
फोटो 30 : धनतेरस पर्व पर बाइक खरीदने के बाद चाबी सौंपते एजेंसी संचालक व पुजारी। संवाद
फोटो 31 : ज्वेलर्स शॉप पर आभूषणों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
फोटो 32 : दादरी के पुराना बस स्टैंड पर लगीं स्टॉल से सजावट का सामान खरीदतीं महिलाएं। संवाद
फोटो 33 : दादरी के सरल केंद्र में जमीन की रजिस्ट्री करवाने पहुंचे क्रेता व विक्रेता। संवाद
फोटो 34 : दादरी के तहसील रोड पर शनिवार को उमड़ी भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शनिवार को धनतेरस पर जिले के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। सुबह से ही शहर के बाजार व मुख्य मार्ग ग्राहकों की चहल-पहल से गुलजार नजर आए। धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर हजारों की संख्या में लोगों ने बर्तनों, आभूषणों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, कपड़ों से लेकर स्कूटी, बाइक, कार आदि की खरीदारी की। धनतेरस पर अच्छा-खासा कारोबार होने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। लोगों ने गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियों, दीयों, मोमबत्ती, मालाएं, फूल आदि की भी खरीदारी की। लोगों की भीड़ के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तहसील रोड, पुराना बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में तीन पहिया व चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी।

दाम बढ़ने के बावजूद लोगों ने खरीदा सोना-चांदी
भले ही देश में सोना और चांदी के भाव आसमान छू रहे हों लेकिन धनतेरस पर्व पर आभूषणों की दुकानों में पांव रखने की भी जगह नहीं मिल रही थी। मेन बाजार स्थित माया ज्वेलर्स के संचालक अशोक गोयल ने बताया कि इस पर्व पर अधिकतर लोग सोना व चांदी से बने आभूषणों को खरीदना शुभ मानते हैं। सोनी ज्वेलर्स के संचालक संजय सोनी ने बताया कि सोना व चांदी के महंगे दामों का कहीं असर दिखाई नहीं दिया। लोगोंं ने शादी के सीजन की खरीद भी धनतेरस पर्व पर की। महिलाओं ने अपने लिए आभूषण खरीदे। सोना-चांदी के दाम और बढ़ने की आशंक के चलते लोग काफी आभूषण खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

काफी संख्या में महिलाएं पहुंचीं शॉपिंग करने
धनतेरस पर्व पर महिलाएं भी घर का काम निपटाने के बाद शहर में खरीदारी करने के लिए पहुंचीं। महिलाओं ने घरेलू साज-सज्जा व पूजा का सामान खरीदा। महिलाओं ने रंगोली के रंग, मिट्टी व धातु के बर्तन, कपड़े, क्रॉकरी, आभूषण आदि खरीदने में रुचि दिखाई।
बॉक्स :
वाॅशिंग मशीन, एलईडी टीवी खरीदने वालों की भरमार
मंगल मार्केट स्थित हरि इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक जतिन ने बताया कि काफी संख्या में लोग इलेक्ट्रानिक उपकरण खरीदने के लिए पहुंचे। ज्यादातर लोग वाॅशिंग मशीन, एलईडी टीवी खरीद रहे हैं। जीएसटी घटने का प्रभाव भी साफ तौर पर कारोबार पर देखा गया।

बॉक्स :
जमकर की बर्तनों की खरीद
शहर के विभिन्न बाजारों में स्थित बर्तनों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। लोगों ने घरेलू बर्तनों की खरीदारी की। इस बार व्यापार में उछाल देखने को मिला। स्टील, तांबे व पीतल के बर्तनों की भी काफी खरीदारी की गई।
बॉक्स :
दुपहिया वाहनों के घटे दामों का दिखा असर
धनतेरस पर्व के अवसर पर दादरी जिले में करीब 300 दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई। जीएसटी दरें कम होने से बाइक, स्कूटी आदि की कीमतें पांच हजार से 15 हजार रुपये तक कम हुई हैं। दाम घटने का असर भी बिक्री पर दिखाई दिया। दादरी के लोहारू रोड स्थित हीरो शोरूम के बाहर पुजारी भी मौजूद थे। जो मौके पर ही नए वाहनों की पूजा-अर्चना कर ग्राहकों को चाबियां सौंप रहे थे।
बॉक्स :
जमीनों की हुईं 10 रजिस्टि्रयां
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार शनिवार को तहसील कार्यालय भी खुले रहे ताकि लोग शुभ मुहूर्त में जमीनों की रजिस्ट्री करवा सकें। दादरी जिले में शनिवार को जमीनों की 10 रजिस्टि्रयां हुईं। रजिस्ट्री के लिए कर्मचारियों की सरल केंद्र में पहले से ही ड्यूटी लगा दी गई थी।
विज्ञापन

बाॅक्स :
सुरक्षा के रहे पुख्ता प्रबंध

धनतेरस पर्व पर हजारों लोगों के बाजारों में पहुंचने की संभावना के चलते दादरी जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। पुलिस की ओर से भगवान परशुराम चौक, पुराना बस स्टैंड, लाला लाजपतराय चौक आदि स्थानों पर नाके लगाए गए थे। इनके अलावा, काफी पुलिसकर्मी भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें