फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वार्ड-14 में 17 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी विकास कार्य अधूरे

Wed, 28 Feb 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के वार्ड 14 में 17 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। इस कारण वार्डवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि लंबा समय बीतने के बाद भी उन्हें समस्याओं से निजात नहीं मिल सकी है। उन्होंने जिला प्रशासन से वार्ड के विकास कार्याें में तेजी लाने और समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे, दूषित पेयजल आपूर्ति, जर्जर गलियां और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें वार्डवासियों के लिए परेशानियों का सबब बनीं हैं। वार्ड में पिछले तीन साल से बंद झरनाघाट वाली गली का निर्माण होने से एक हजार हजार लोगों को राहत की सांस जरूर मिली है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से वार्ड में रुके पड़े विकास कार्यों को गति देने की मांग की है ताकि उन्हें राहत मिल सके।
शहरी सरकार के गठन के 20 माह के दौरान 7,000 की आबादी वाले वार्ड 14 में विकास के नाम पर 17 लाख रुपये खर्च किए गए है। वार्ड के झरना घाट से चरखी दरवाजा रोड को मिलने वाली सड़क की हालात पिछले तीन साल से जर्जर थी। इससे क्षेत्र में रहने वाले एक हजार लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी। अब गली ठीक होने से लोगों की परेशानी कम हुई है।
विज्ञापन

अब वार्डवासियों की मांग है कि बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू करवाया जाए जबकि बाबा स्वामी दयाल से हीरा चौक को जाने वाली सड़क का भी पुनर्निर्माण करवाया जाए। लोगों ने बताया कि वार्ड कि ये मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर है। लोगों का कहना है कि वार्ड में दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या का भी समाधान नहीं हुआ है। इससे भी लोग बेहद परेशान हैं।

लोग बोले : कुछ समस्याएं सुलझीं, कुछ अभी बरकरार



श्यामसर तालाब के जीर्णोद्धार के दौरान मलबा डालकर गली को बंद किया गया था और इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। दो माह पहले गली का निर्माण होने से लोगों को राहत मिल गई है। - शेर सिंह, झरनाघाट निवासी।
वार्ड में पिछले पांच माह से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है जिससे स्थानीय महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विभागीय कार्यालय के कई बार चक्कर काटने के बाद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। - जयभारत, वार्डवासी।
वार्ड की गलियों में स्ट्रीट लाइटों की कमी है। गलियों में लगी कई लाइटें खराब हैं तो कई जगहों पर नई लाइटें लगाने की दरकार है। स्ट्रीट लाइटों की कमी वार्डवासियों को खल रही है और जल्द ये कमी दूर करवाई जानी चाहिए। - संजय, वार्डवासी।
वार्ड के रविदास मंदिर मंदिर के पीछे वाली गली में चार माह पहले लीकेज पेयजल लाइन ठीक करने के नाम पर गड्ढा खोदा गया था, लेकिन कई माह बाद भी गड्ढा नहीं भरवाया जा सका है। इससे हादसे का अंदेशा बना है। - ताराचंद, वार्डवासी।


वार्ड में पिछले 20 माह के दौरान दो जर्जर गलियों का निर्माण करवाया गया है। कई गलियों में सीवर लाइन बिछवाने के अलावा मरम्मत कार्य भी करवाया गया है। वार्ड के विकास के लिए 90 स्ट्रीट लाइटें, दो गलियों का निर्माण, सीवर लाइनें बदलवाने के टेंडर लगे हैं। - सतबीर चौहान, पार्षद, वार्ड-14, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें