फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आईटीआई में चौथी मेरिट सूची के लिए कल मिलेगा खाली सीटों का ब्योरा

Tue, 23 Jul 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में 24 जुलाई को चौथी मेरिट सूची के लिए विभिन्न ट्रेडों की खाली सीटें घोषित की जाएंगी। चौथी मेरिट सूची 30 जुलाई को जारी की जाएगी। तीसरी सूची में शामिल आवेदकों के लिए फीस जमा कराकर दाखिला लेने का अंतिम दिन मंगलवार है।
विज्ञापन


जिले में पांच राजकीय आईटीआई हैं। इनमें 18 जुलाई को तीसरी मेरिट सूची जारी की गई थी। रावलधी आईटीआई में 177 सीटें आवंटित की गई थी, लेकिन सोमवार तक केवल 50 सीटों पर दाखिले हो पाए। रविवार को एक भी आवेदक दाखिला लेने नहीं पहुंचा। सोमवार को 20 आवेदकों ने संस्थान में आकर दस्तावेज सत्यापित कराए। नोडल आईटीआई प्रभारी श्रीनिवास ने बताया सोमवार तक संस्थान में दस्तावेज सत्यापित करवा चुके आवेदकों के लिए मंगलवार को फीस भरकर अन्य चार्ज रहित दाखिला लेने का अंतिम मौका है। 24 जुलाई को सभी ट्रेडों की बची सीटें रिक्त घोषित की जाएंगी।
इसके बाद 24 से 26 जुलाई तक आवेदक ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी पसंद की ट्रेड का चयन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को चौथी मेरिट सूची जारी होगी। इसमें शामिल आवेदक पांच अगस्त तक संबंधित संस्थान में दस्तावेज सत्यापित करा सकते हैं। छह अगस्त तक फीस भरकर दाखिला पाएंगे। इसके बाद वंचित आवेदकों और खाली सीटों को भरने के लिए मुख्यालय की ओर से ओपन काउंसलिंग के लिए पोर्टल खोला जाएगा। मुख्यालय ने अभी नोटिस जारी नहीं किया है। जल्द ही ओपन काउंसलिंग में दाखिला लेने के इच्छुक युवाओं के लिए इसी तारीख जारी की जाएगी।
विज्ञापन




संस्थानों में शनिवार और रविवार चल रहे दाखिले

सभी आईटीआई में शनिवार और रविवार का अवकाश होता है लेकिन दाखिले के लिए संस्थानों के प्रभारियों ने दाखिला करने के लिए एक टीम गठित की है। यह टीम शनिवार और रविवार को भी सुबह नौ से शाम पांच बजे तक दाखिला प्रक्रिया संचालित करती है। दाखिले के इच्छुक युवा किसी भी समय जाकर दाखिले से संबंधित जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें