फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 115 करोड़ की पेयजल परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भेजी मुख्यालय

Wed, 06 Sep 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चंपापुरी जलघर का पानी भंडारण टैंक
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में 45 साल पुराने चंपापुरी जलघर की पेयजल स्टोरेज क्षमता अब दोगुना की जाएगी। इतना ही नहीं शहर में दो नए बूस्टिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे जो अपग्रेड होने वाले घिकाड़ा जलघर से जोड़े जाएंगे। नई पेयजल परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट हाल ही में जनस्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय भेजी है।
विज्ञापन


योजना के तहत जलघरों में रेपिड फिल्टर लगाए जाएंगे ताकि पानी का शुद्धिकरण हो और दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या न बने। विभाग की इस परियोजना से सीधे तौर पर शहर के एक लाख लोगों को फायदा पहुंचेगा। करीब दो माह के अंदर परियोजना को मंजूरी मिलने की उम्मीद है और उसके तुरंत बाद टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। ऐसे में करीब आठ माह में यह काम पूरा हो सकेगा।
बता दें कि शहर में पेयजल की क्षमता लंबे समय नहीं बढ़ पा रही है। इससे पानी की किल्लत बनी रहती है। जलघरों में स्टोरेज क्षमता कम होने की वजह से शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। पिछले डेढ़ साल से जनस्वास्थ्य विभाग पेयजल आपूर्ति में सुधार करने की दिशा में काम कर रहा है लेकिन कागजी प्रक्रिया धीमी है।
विज्ञापन

- 115 करोड़ का बजट होना है खर्च

विभाग ने शहर में पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए 115 करोड़ का बजट खर्च करना है। इसके लिए अलग-अलग बिंदुओं पर काम होना है। इस प्राेजेक्ट के तहत शहर के मेन चंपापुरी जलघर के स्टोरेज टैंकों की पानी की क्षमता दोगुना की जानी है। इस समय यहां चार टैंक बने हुए हैं अब इनका आकार बढ़ाकर स्टोरेज क्षमता दोगुना की जाएगी। इसी प्रकार शहर के दूसरे रामनगर जलघर के स्टोरेज टैंक की क्षमता भी बढ़ाकर दोगुना की जाएगी।
- घिकाड़ा जलघर की सुधरेगी दशा, शहर के क्षेत्र जोड़ने की योजना

शहर से सटते गांव घिकाड़ा के जलघर को अपग्रेड कर शहर में पेयजल आपूर्ति करना है। इस समय गांव में दो टैंक बने हैं जिनकी क्षमता बढ़ाकर दोगुना कर दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर में दो स्थानों पर नये बूस्टिंग बनेंगे। एक बूस्टिंग अग्निशमन केंद्र के समीप व दूसरा लोहारू रोड पर पूर्व विधायक नृपेंद्र के आवास के समीप बनाया जाना है। इन दोनों बूस्टिंग को घिकाड़ा जलघर से कनेक्ट किया जाएगा। इस समय यह एरिया कपूरी जलघर से कनेक्ट हैं। इसी प्रकार सिविल अस्पताल एरिया को भी घिकाड़ा जलघर से कनेक्ट कर दिया जाएगा।
- परियोजना पूरी होने पर 60 प्रतिशत होगा सुधार
प्रोजेक्ट पूरा होने पर शहर में पेयजल आपूर्ति 60 प्रतिशत तक सुधार आने की उम्मीद है। इस प्राेजेक्ट की डीपीआर अंतिम मंजूरी के लिए भेजी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मंजूरी मिलने में दो माह का समय लग जाएगा उसके बाद टेंडर लगाए जाएंगे।


पेयजल आपूर्ति में विस्तार एवं सुधार के लिए शहर की पेयजल क्षमता बढ़ाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट की डीपीआर हेड ऑफिस भेजी है। जल्द ही इसकी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। शहर में दो नये बूस्टिंग भी बनने हैं। शहर में नई पेयजल लाइनें भी बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन

-शशिकांत, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग, चरखी दादरी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें