फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मतदान केंद्र परिसर में गाड़ी खड़ी करने पर पुलिसकर्मी और मतदाता में हुई नोकझोंक

Sun, 06 Oct 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मिर्च गांव में मतदाता और पुलिसकर्मी के बीच हुई नोक-झोंक का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
अमर उजाला विशेष
विज्ञापन


मिर्च गांव के मतदान केंद्र में 5 मिनट तक रही हंगामे की स्थिति, अन्य मतदाताओं ने बीच-बचाव कर शांत करवाया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बौंदकलां। मिर्च गांव स्थित मतदान केंद्र परिसर में गाड़ी खड़ी करने को लेकर मतदाता और पुलिसकर्मी के बीच नोकझोंक हो गई। करीब पांच मिनट तक दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और अन्य मतदाताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन

दरअसल, मिर्च गांव में शनिवार दोपहर करीब सवा 12 बजे एक मतदाता अपनी कार से मतदान करने पहुंचा। उक्त मतदाता ने गाड़ी को मतदान केंद्र परिसर में बूथ के पास खड़ा कर दिया। चंद मिनट बाद ही वहां पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी पहुंच गई। पुलिस ने उक्त मतदाता से गाड़ी बाहर निकालने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तू-तू, मैं-मैं हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मी ने बहस और मतदान केंद्र के अंदर खड़ी गाड़ी की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की।
विज्ञापन

फोटो 38
मिर्च गांव में मतदाता और पुलिसकर्मी के बीच हुई नोकझोंक का दृश्य। संवाद
फोटो 39
बहस करने के बाद मतदाता की गाड़ी का वीडियो बनाता पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें