फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव में खेल प्रतिभाएं होने के बावजूद हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ भेदभाव कर रही सरकार : सांसद दीपेंद्र

Fri, 23 Jan 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर मौजूद सांसद दीपेंद्र हुड्डा व अन्य नेता।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने वीरवार को बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। सांसद दीपेंद्र ने कहा कि हरियाणा ऐसा राज्य है, जहां गांव-गांव में खेल प्रतिभाओं की भरमार है। इसके बावजूद भाजपा सरकार हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ भेदभाव कर रही है। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार को कॉमनवेल्थ गेम्स-2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को सह-मेजबान राज्य बनाना चाहिए, ताकि राज्य के खेल ढांचे और युवाओं को सीधा लाभ मिल सके।
विज्ञापन

गांव उमरवास में पूर्व छात्र नेता विजय के आवास पर यह बात कही। बाद में उन्होंने संदीपानंद धाम की नींव रखी। पूर्व सरपंच एसोसिएशन संयोजक सुरेश धनासरी के आवास पर कार्यकर्ताओं व किसानों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पिछले चार ओलंपिक में भारत को मिले कुल पदकों में से 50 प्रतिशत से अधिक पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। 25 प्रतिशत खिलाड़ी हरियाणा से रहे हैं। इसके बावजूद कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए केंद्र सरकार ने गुजरात को चुना है। यदि हरियाणा को सह-मेजबान बनाया जाता है तो राज्य में स्टेडियम, खेल अकादमियों और खेल अवसंरचना पर लाखों करोड़ रुपये का निवेश होता जिससे खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलता।
सांसद ने कहा कि सरकारी नौकरियों में हरियाणवी युवाओं के हक और हित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का इकलौता राज्य है, जहां पब्लिक सर्विस कमीशन का चेयरमैन बाहर से लगाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने नीति में बदलाव नहीं किया तो इसका खामियाजा आने वाले समय में प्रदेश को भुगतना पड़ेगा। बाढड़ा में चल रहे किसान धरने पर कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। सांसद ने कहा कि कंपनियों के साथ मिलकर किए गए 350 करोड़ के कथित घोटाले की सरकार उचित जांच करवाए। किसानों का मुआवजा ब्याज सहित जारी करे। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। सांसद ने कहा कि व्यापारियों को फिरौती मांगने वाले परेशान कर रहे हैं और सरकार सुशासन के दावे कर रही है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, पूर्व विधायक सोमवीर श्योराण, अनिल धनखड़, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें