फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो वर्ष पहले बजट मंजूर होने के बावजूद जेवली में शुरू नहीं हो रहा सड़क का निर्माण, ग्रामीणों ने जताया रोष

Wed, 07 Jan 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव जेवली में सड़क निर्माण कार्य शुरू न होने पर रोष जताते ग्रामीण।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। उपमंडल के गांव जेवली में मुख्य सड़क से श्मशान घाट तक सड़क निर्माण कार्य के लिए 23 लाख रुपये का बजट जारी होने के बाद भी काम शुरू न होने से ग्रामीणों में रोष है। मंगलवार को ग्रामीणों ने एकत्रित होकर एक सप्ताह में काम शुरू न करने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गांव जेवली निवासी पूर्व सरपंच प्रेम जांगड़ा की अगुवाई में अशोक प्रधान, नंबरदार रिसाल सिंह, जाेगेंद्र सिंह, होशियार सिंह, सूरजभान, मंजीत सिंह, रामबिलास, मोहर सिंह, सुखबीर, मनोज कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया उनके गांव से हुई रोड पर स्थित श्मशान घाट तक के कच्चे रास्ते को पक्का करने के लिए वर्ष 2023 में तत्कालीन विधायक नैना चौटाला के प्रयासों से 23 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे काम शुरू करवाने के लिए बार-बार बीडीपीओ कार्यालय, विकास एवं पंचायत विभाग के एसडीओ कार्यालय सहित अन्य अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन इस पर काम शुरू करने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें