फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: उपायुक्त ने दिया निर्बाध पेयजल आपूर्ति करने का आदेश

विज्ञापन
पानी से लबालब चंपापुरी जलघर का टैंक।
विज्ञापन
चरखी दादरी। गर्मियों के मौसम में पेयजल की मांग बढ़ जाती है। जिलावासियों को गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और इसे लेकर बेहतर रणनीति के साथ कार्य किया जाए। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने गर्मी के मौसम के मद्देनजर जनस्वास्थ्य विभाग को ये निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि अब निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि गर्मियों के दौरान पेयजल आपूर्ति और जल संरक्षण की प्रभावी तरीके से कार्य करें। गर्मियों में जल संकट की समस्या न हो, इसके लिए अभी से पूर्व तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि गर्मी के मौसम में हर तरह की स्थिति का सामना करने के लिए एक बेहतर आपातकालीन प्लान तैयार करके रखें ताकि पेयजल आपूर्ति को लेकर जिलावासियों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जलापूर्ति की स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जाए। जिन क्षेत्रों में गर्मियों में जल संकट की संभावना रहती है, वहां पहले से ही वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। उन्होंने सभी जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि बिना पानी जीवन संभव नहीं है और पूरी दुनिया में पानी को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है। ऐसे में सभी को मिलकर जल संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें