फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त और एसडीएम ने किया सरदार बिल्हण सिंह चौक का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सर्वजातीय खाप फौगाट-19 की पंचायत शनिवार को बाबा स्वामी दयाल धाम पर प्रधान बलवंत सिंह फौगाट की अध्यक्षता में हुई। पंचायत का मुख्य एजेंडा समसपुर चौक का नाम राजा बिल्हण सिंह फौगाट चौक करना रहा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राजा बिल्हण सिंह फौगाट चौक का उद्घाटन चरखी दादरी के उपायुक्त प्रदीप गोदारा व एसडीएम विरेंद्र सिंह अहलावत द्वारा करवाया जाए।
विज्ञापन

इसके बाद फौगाट खाप के पदाधिकारियों ने उपायुक्त व एसडीएम को बाबा स्वामी दयाल धाम पर आमंत्रित किया। खाप सचिव सुरेश फौगाट ने बताया कि करीब 11:30 बजे उपायुक्त प्रदीप गोदारा व एसडीएम विरेंद्र सिंह अहलावत बाबा स्वामी दयाल धाम पर पहुंचे और उन्हें खाप की ओर से सम्मानित किया गया। वहीं, उपायुक्त और एसडीएम ने इसके बाद राजा बिल्हण सिंह चौक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर खाप प्रवक्ता शमशेर सिंह, एडवोकेट गिरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, रामसिंह, सहजराम नंबरदार, सीताराम फौगाट, नत्थूराम फौगाट, रिसालदार रणवीर सिंह, नरेंद्र फौगाट, छोटू फौगाट, महीपाल फौगाट, दयानंद, कुलदीप नंबरदार, सुभाष, सतबीर फौगाट व सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें