फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डीईओ व डीपीसी की तैनाती नहीं, डीईईओ संभाल रहे तीन अतिरिक्त कार्यभार

Sun, 23 Mar 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव बिरही कलां स्थित डाइट भवन, जहां प्राचार्य का पदक रिक्त पड़ा है। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा अधिकारी, डाइट प्राचार्य व जिला परियोजना समन्वयक के पद रिक्त हैं। इससे विभागीय और शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इनका कार्यभार डीईईओ नवीन नारा संभाल रहे हैं। अब तक किसी पद पर विभाग की ओर से नियुक्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। उनके जाने बाद पूरा कार्यभार जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नवीन नारा पर आ गया है। इसके साथ ही उनका स्वयं का कार्य भी चल रहा है। करीब एक साल से डीपीसी का चार्ज भी उन्हें ही मिला हुआ है। साल 2024 में जिला परियोजना समन्वयक जलधीर सिंह पदोन्नत होकर चले गए थे। इसके बाद से यहां पर किसी भी डीपीसी की नियुक्ति नहीं हुई है।
डीईईओ को डीपीसी का कार्यभार सौंपा गया है जबकि डाइट प्राचार्य का कार्यभार भी लगभग दो माह से संभाल रहे हैं। चार अधिकारियों का कार्यभार एक व्यक्ति के कंधे पर आ चुका है।
विज्ञापन


डाइट प्राचार्य भी हो चुके सेवानिवृत्त
जनवरी 2025 में डाइट प्राचार्य ज्ञानेंद्र सिंह भी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनका कार्य भी डीईईओ को संभालना पड़ रहा है। पूरे दिन कार्यालय में चारों कार्यालय संबंधी प्रक्रिया जारी रहती है। मिलने के लिए लोगों को भी काफी देर इंतजार करना पड़ता है। वहीं, डीईईओ को भी विभागीय कार्यों से फुर्सत नहीं मिल रही है। अवकाश के दिन भी कार्यालय में आकर कार्य कर रहे हैं। वहीं, नए सत्र में शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इसके लिए प्राचार्य की नियुक्ति होनी आवश्यक है।

नए सत्र पर होगा रिक्त पदों का असर
अगर नए सत्र में डीईओ व डाइट प्राचार्य की तैनाती नहीं हुई तो इसका असर विभागीय कार्य और शैक्षणिक स्तर पर पड़ेगा। स्कूलों में निरीक्षण, सुविधाओं की जांच, योजनाओं के तहत होने वाले कार्य और अन्य प्रकार की गतिविधियां नहीं हो पाएंगी। इससे स्कूलों में सुविधाएं व शैक्षणिक स्तर पर भी असर रहेगा। साथ ही समयानुसार होने वाली प्राचार्यों के साथ बैठकें और पढ़ाई में सुधार के लिए बनाई जानी वाली नीतियां नहीं बन पाएंगी।


विभाग की ओर से दिए गए कार्यभार को सफलतापूर्वक संचालन के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। यथासंभव कार्य निर्वहन किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से नए सत्र में रिक्त पदों पर नियुक्ति कर अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करने की उम्मीद है। इससे जिले के विभागीय कार्य और शैक्षणिक गतिविधियां सुचारु रूप से चल पाएंगे।
विज्ञापन

-नवीन नारा, डीईईओ, दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें