फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्रदर्शन करके एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 13 May 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। ग्रामीण सफाई कर्मियों ने मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मियों ने रोष प्रदर्शन करते हुए एसडीएम आशीष सांगवान को ज्ञापन सौंपा। सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष संजय जीतपुरा की अध्यक्षता में दो घंटे सांकेतिक धरना दिया गया।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता सुरेश जेवली ने कहा कि सरकार की बार-बार की वादा खिलाफी अब सहन नहीं की जा सकती है। घोषणाएं करने के बाद भी उनको लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण सफाई कर्मियों को नियमित नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री ने 24 नवंबर 2024 में कर्मचारियों को 26 हजार रुपये वेतन देने की घोषणा की थी जिसे आज तक लागू नहीं किया गया है।
सरकार जिद्द पर अड़ी हुई है। इस कारण सफाई कर्मचारी आंदोलन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 13 मई को रोहतक में राज्यस्तरीय बैठक में आगामी आंदोलन की घोषणा होगी। धरने पर रमेश, जयभगवान, राजकुार, मंगलीराम, मनफूल सिंह भांडवा, सुरेंद्र सिंह, सुमेर सिंह, संजय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें