फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: साधकों ने सात दिन प्रशिक्षण लेने के बाद किया योग क्रियाओं का प्रदर्शन

Thu, 30 May 2024 04:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी के अटेला नया गांव में शिविर समापन पर प्रमाणपत्र दिखाते बच्चे और मौजूद आयोजक। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। आर्यवीर दल और आयुष योग शिक्षिका सुमन सांगवान के सहयोग से गांव अटेला नया में सात दिवसीय व्यायाम प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसका समापन बुधवार को किया गया। इस दौरान शिविरार्थियों ने अपने व्यायाम और योगासन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

व्यायाम शिक्षक राहुल आर्य के निर्देशन में बच्चों ने सर्वांगसुंदर व्यायाम, योगासन, योग पिरामिड, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, नियुद्धम, दीपासन आदि शारीरिक करतब किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच कृष्ण ने की जबकि प्राचार्य जगदीश मुख्यातिथि रहे। सुरेंद्र आर्य चंदेनी ने संचालन किया।
समारोह के अध्यक्ष सरपंच कृष्ण कुमार और मुख्यातिथि जगदीश ने आर्य वीरांगनाओं और आर्यवीरों को योग प्राणायाम से जुड़ा साहित्य, आर्यवीर दल प्रमाणपत्र, स्टेशनरी आदि सामान प्रदान कर सम्मानित किया। उप जिला संचालक सुरेंद्र आर्य ने सभी को आहार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें रसायन युक्त अधिक तीखे, चटपटे खाद्य पदार्थों के बजाय पौष्टिक और संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी से कम नमक खाने, तेल, वसा का कम मात्रा में उपयोग करने, उचित व्यायाम करने, चीनी, जंक फूड कम खाने का आग्रह किया। उन्होंने मोटापे को रोकने के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन का सेवन करने का आह्वान किया।
गांव की ओर से सरपंच कृष्ण कुमार, मास्टर जगदीश, आयुष योग शिक्षिका सुमन सांगवान, योगेश सांगवान ने आर्यवीर दल जिला संचालक स्वामी सच्चिदानंद काे सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों के जीवन निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में हिमांशी, भविष्य, रोनित, निष्ठा, इशिका, साक्षी, दीक्षा, प्रीति, नवीन, जतिन, नितेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें