चरखी दादरी। शहर वार्ड 17 निवासी 24 वर्षीय एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। उसके भाई की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाई ने पुलिस को बताया कि 23 जनवरी की रात को उसकी बहन घर में बिना बताए कहीं चली गई। उन्होंने अपने स्तर पर जांच की, लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चला। अब उन्होंने पुलिस से बहन को खोज निकालने की मांग की है। संवाद