फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: छह को लगेगा साइकिल मेला 500 विद्यार्थी होंगे लाभान्वित

Fri, 31 Jan 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिला शिक्षा विभाग की ओर से माध्यमिक और वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 6 फरवरी को साइकिल मेला लगाया जाएगा। इसमें कक्षा छठी, सातवीं और नौवीं के विद्यार्थी साइकिल ले सकेंगे। मेले का आयोजन बाढड़ा और बौंदकलां खंड के स्कूलों में किया जाएगा।
अनुसूचित जाति के दो किलोमीटर या इससे अधिक दूरी तय कर स्कूल पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को आवागमन में सुविधा प्रदान करने के लिए विभाग की ओर से मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थी अपनी मनपसंद साइकिल खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

मेले की शुरुआत 6 फरवरी को सुबह 10 बजे से होगी और स्कूल की छुट्टी तक चलेगा। मेले में बाढड़ा और बौंदकलां खंड के 500 से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे और साइकिल खरीदेंगे। सरकार की ओर से तय कीमत से अधिक की साइकिल खरीदने पर विद्यार्थी को अतिरिक्त रुपये स्वयं देने पड़ेंगे।सरकार की योजना के अनुसार, विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिलें उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे उन्हें आने-जाने में वाहनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और समय से स्कूल व घर पहुंच पाएंगे। मेले में 20 इंच और 22 इंच तक की साइकिल उपलब्ध करवाई जाएंगी।
इनकी कीमत 3100 और 3300 रुपये निर्धारित की गई है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र विद्यार्थियों को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होंगे। साइकिल मेले में स्थानीय साइकिल वेंडर भी आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि साइकिल मेले से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि और विद्यालय उपस्थिति में वृद्धि होगी। जिन विद्यार्थियों के पास आवागमन का साधन नहीं है, उनके लिए विभाग का यह प्रयास काफी मददगार रहेगा। साथ ही उनके माता-पिता पर प्रतिदिन पड़ने वाला आवागमन का खर्च भी नहीं लगेगा। आर्थिक बचत भी हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें