फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सरकारी विभागों में रिक्त पदों को नियमित भर्ती के जरिए भरने की मांग की

Sat, 08 Aug 2026 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जननायक जनता पार्टी के जिला प्रभारी ऋषिपाल उमरवास ने सरकार से रोजगार को प्राथमिकता देते हुए सरकारी विभागों में रिक्त पदों को नियमित भर्ती के जरिए भरने की मांग की है। सरकार को अनुबंध व्यवस्था पर अत्यधिक निर्भरता के बजाय युवाओं के लिए स्थायी रोजगार पर काम करना चाहिए।
विज्ञापन

ऋषिपाल उमरवास ने कहा कि महंगाई के साथ-साथ बेरोजगारी और बेरोजगारी भी चिंता का विषय है। प्रदेश के हजारों युवा वर्षों तक पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के बाद स्थायी सरकारी रोजगार की उम्मीद रखते हैं। नियमित पदों के स्थान पर अनुबंध आधारित रोजगार की व्यवस्था बढ़ती दिखाई दे रही है। उच्च शिक्षा प्राप्त और पीएचडी जैसी योग्यता रखने वाले युवाओं को भी कई जगह अनुबंध के आधार पर अपेक्षाकृत कम वेतन में काम करना पड़ रहा है। उच्च शिक्षित युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप सम्मानजनक रोजगार मिलना चाहिए।
ऋषिपाल उमरवास ने कहा कि सामान्य परिवार के सामने महंगाई के दौर में गुजारा करना मुश्किल बना हुआ है। महंगाई का सबसे अधिक असर किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार और निश्चित वेतन पर काम करने वाले कर्मचारियों पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें