फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुरानी पेंशन प्रणाली बहाल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक वीरवार को खंड बौंदकलां शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई। इस दौरान पुरानी पेंशन प्रणाली बहाल करने सहित कई मांगें उठाई गईं।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता ब्लाॅक प्रधान महाबीर यादव ने की। बैठक में 7 सितंबर को शिक्षा मंत्री के कैंप कार्यालय पानीपत में किए जाने वाले रोष प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई।
जिला प्रधान यशपाल सांगवान व राज्य उप महासचिव विजय लांबा ने बैठक में सहभागिता की। विजय लांबा ने कहा कि प्रदेश भर से शिक्षा विभाग के लिपिक कर्मचारी प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
विज्ञापन

सांगवान ने कहा कि लिपिक व टाइपिस्ट का वेतनमान 35400 होना चाहिए। उनकी सभी मांगें जायज हैं। वे कई बार सरकार से गुहार लगा चुके हैं। लगातार उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। मांगों को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान नरेश ,श्रुति, रीना, पूनम, प्रदीप, नीरज, कृष्ण, धर्मदास, मुकेश, पवन, बलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें