फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने की मांग, सीएम को ज्ञापन देगी समिति

Mon, 08 Jul 2024 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव कारी धारणी चौपल में आयोजित बैठक को संबोधित करते प्रधान महावीर मोद। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के रोज गार्डन में रविवार को आजाद हिंद सैनिक सम्मान समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों व नातियों को सरकारी नौकरियों में पृथक कम से कम 2 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को आगे बढ़ाने सरकार तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार से प्राथमिकता के आधार पर अन्य राज्यों की तर्ज पर ये मांग पूरी करने की अपील की जाएगी। महेंद्रपाल यादव ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी वंशजों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शीघ्र ही मिलेगा और लिखित में अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपेगा। बैठक में समुद्र सिंह, अमित सिंह, दीपक कादयान, आशीष, नवनीत, राकेश, राजेश भांडवा, सुरेंद्र डूडी, प्रदीप, अत्तर सिंह, राजेंद्र व जयभगवान रानीला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें