फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तीन पीएमश्री स्कूलों में शैक्षिक ढांचा तैयार करने के लिए तीन लाख का बजट स्वीकृति

Mon, 08 Jul 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में तीन पीएमश्री स्कूलों में शिक्षण संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए शिक्षा विभाग ने तीन लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इस बजट का 50 प्रतिशत धन जारी हो गया है। जल्द ही इस ग्रांट से मूलभूत सुविधाओं का लाभ विद्यार्थियों को मिलगा।
विज्ञापन


पीएमश्री स्कूलों में नई शिक्षा नीति के तहत आधुनिक तकनीक से पढ़ाई करवाने का प्रावधान है। जिले में तीन राजकीय पीएमश्री स्कूल हैं, जिनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाणा, नगर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय स्कूल छपार शामिल हैं। इन स्कूलों में विज्ञान व गणित विषयों के लिए अलग से सर्कल बनाए जाने हैं। ब्यूटी एवं वेलनेस पर विशेष ध्यान रहेगा। सेफ्टी एवं सिक्योरिटी के लिए विशेष व्यवस्था होगी। इतना ही नहीं वार्मिंग कंपोस्ट भी बनेगा। इन सुविधाओं के लिए सरकार ने अलग-अलग मदों में बजट जारी किया गया है।



समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के लिए मिल चुके 60 हजार



इन स्कूलों में समाचार-पत्र व पत्रिकाओं के लिए 60 हजार रुपये का बजट पहले ही जारी हो चुकी है। नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के पहचान पत्र बनाने के लिए 73 हजार 600 रुपये का बजट भी पहले ही मिल चुका है। इसी प्रकार डस्टबिन खरीदने व यूथ एवं इको क्लब के लिए 50 हजार रुपये का बजट पिछले दिनों जारी हुआ था। विभाग अधिकारियों ने नए शिक्षा सत्र के लिए प्रारूप तैयार करना शुरू कर दिया है। अब हाल ही में तीन लाख का बजट और स्वीकृत हुआ है। इस बजट का 50 प्रतिशत जारी हो गया है। शेष बजट जल्दी जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



तीन पीएमश्री स्कूलों के लिए तीन लाख का बजट स्वीकृत हुआ है, जिसकी 50 प्रतिशत राशि जारी हो गई है। शेष अगली किस्त में मिलने की उम्मीद है। प्रत्येक स्कूल के लिए एक लाख का बजट है। सरकार पीएमश्री स्कूलों का आधारभूत ढांचा तैयार करने में जुटी है।
विज्ञापन

- संदीप कुमार, असिस्टेंट प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर, शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें