बौंदकलां। क्षेत्रवासियों ने अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग की है। इसके लिए अहीर रजिमेंट संघर्ष समिति ने रविवार को गांव अचीना में सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें केंद्र सरकार से यह मांग पूरी कराने के लिए कहा गया। अहीर रेजिमेंट आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक राव अजीत सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सियाचिन ग्लेशियर में अपने दोनों पैर गवां चुके महेंद्र यादव अचीना और कप्तान नंदकिशोर भागेश्वरी को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। प्रोफेसर राव धर्मपाल ने अतिथियों का स्वागत किया।
अजीत ने कहा कि सन 1857 के स्वतंत्रता प्रथम संग्राम से प्रथम विश्व युद्ध 1914, पाकिस्तान के साथ हुए सभी युद्धों में हजारों अहीर वीरों ने देश की सुरक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिए है। देश की आंतरिक सुरक्षा में भी उनका योगदान रहा है। अहीर रजिमेंट की मांग हरियाणा सहित कई राज्यों में गत दो वर्ष से उठाई जा रही है।
अहीर रजिमेंट संघर्ष समिति के संरक्षक जीआर यादव, अध्यक्ष एलएन यादव, डाॅ. यतेंद्र सिंह, महेश मुकदम, कवि दलीप सिंह, कप्तान राजेंद्र सिंह, कप्तान दलीप सिंह, राव रामफल, अभियंता सचिन, युवा यादव महासभा के राजस्थान के अध्यक्ष दिनेश यादव आदि वक्ताओं ने इस मांग का समर्थन था। इस अवसर राव धर्मपाल, सूबेदार मेजर सत्यबीर, उमेद नंबरदार, सरपंच सुरेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच प्रेम सिंह, जयदेव सिंह, कप्तान रामचंद्र, रामरत्न पहलवान, पंच विक्रम, कालूराम नंबरदार, कप्तान सुंदर लाल आदि मौजूद रहे।