फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पंचायत विभाग में झोझूकलां, बौंदकलां, दादरी ब्लॉक को मिलेंगे नए एसडीओ

Mon, 26 Feb 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी का खंड विकास एवं पंचायत विभाग कार्यालय। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में पंचायत विभाग को तीन एसडीओ मिल गए हैं। यह पद लंबे समय से खाली चले आ रहे थे। एसडीओ के पास करीब 20 लाख तक के बजट की फाइलों की तकनीकी एवं विभागीय स्वीकृति की शक्तियां होतीं हैं। जेई के पास पांच लाख रुपये तक की शक्तियां हैं। बाढड़ा ब्लॉक को छोड़कर अन्य तीनों ब्लॉकों में एसडीओ के पद खाली थे। इस कारण यहां सेवानिवृत्त एसडीओ से काम चलाया जा रहा था। अब नए एसडीओ को इन तीनों ब्लॉक में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीओ का कार्य विकास कार्यों की देखरेख करना होता है। किसी बड़े प्रोजेक्ट में अगर डिजाइन आदि में दिक्कत हो तो एसडीओ ही उसका निवारण करवाता है। छोटे स्तर के प्रोजेक्ट वह खुद ही संभाल लेता है। एसडीओ के पास करीब 20 लाख तक के बजट के प्रोजेक्ट की तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति शक्तियां होती हैं।
जिला के तीनों ब्लॉकों में एसडीओ के पद खाली होने से कामकाज बाधित हो रहा था। विकास कार्यों की देखरेख नहीं हो पा रही थी। आगणन की फाइलें आगे नहीं बढ़ पा रहीं थीं। इस समय गांवों में अमृत सरोवर योजना के तहत भी प्रोजेक्टों पर काम चालू है। सामुदायिक भवन, चौपाल आदि निर्माण कार्य भी शुरू है।
विज्ञापन

ऐसे में एसडीओ ही इनकी देखरेख करता है। बाढड़ा ब्लॉक में नियमित एसडीओ तैनात हैं। झोझूकलां ब्लॉक का अतिरिक्त चार्ज बाढड़ा एसडीओ को दिया गया है। बौंदकलां व दादरी ब्लॉक में रिटायर्ड एसडीओ के जरिये काम चलाया जा रहा था। अब नए एसडीओ मिलने पर कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है।
जेई अजीत सिंह ने बताया कि बाढड़ा ब्लॉक में नियमित एसडीओ तैनात है। झोझूकलां ब्लॉक का अतिरिक्त चार्ज बाढड़ा के एसडीओ को दिया गया है। बौंदकलां व दादरी ब्लॉक में सेवानिवृत्त एसडीओ के जरिये काम चलाया जा रहा था। अब नए एसडीओ मिलने पर कामकाज में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें