फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में उठी मेडिकल कॉलेज के निर्माण और बाढड़ा-हंसावास को ग्राम पंचायत का दर्जा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। विधानसभा के मानसून सत्र में बाढड़ा विधायक नैना चौटाला ने दादरी मेडिकल कॉलेज का निर्माण और बाढड़ा में किए गए सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने सदन में प्रदेश सरकार से इन पर जवाब मांगा। इतना ही नहीं नैना चौटाला ने सरकार से मेडिकल कॉलेज का निर्माण हुडा की जमीन की बजाय घसोला गांव की जमीन पर कराने की सिफारिश की है। उन्होंने सोलर प्लेटें लगाने वाले किसानों को बिजली कनेक्शन मुहैया कराने की भी मांग सरकार से की।
विज्ञापन

बाढड़ा से जजपा विधायक नैना चौटाला ने हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में क्षेत्र से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों को सदन में उठाते हुए प्रदेश सरकार से जल्द समाधान की मांग की है। नैना चौटाला ने बाढड़ा-हंसावास खुर्द को दोबारा ग्राम पंचायत का दर्जा देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दादरी में आयोजित रैली में जिला प्रशासन को सर्वे करने के आदेश दिए थे। इसके बाद प्रशासन ने सर्वे तो करा दिया, लेकिन रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं की है। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग के अनुरूप सरकार को फैसला लेना चाहिए।
विधानसभा सत्र में बोलते हुए विधायक नैना चौटाला ने कहा कि बाढड़ा को नगरपालिका का दर्जा देने से क्षेत्रवासी खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र घोषित होने से यहां के युवाओं को नौकरियों में मिलने वाला 10 प्रतिशत आरक्षण खत्म हो गया है। इसके साथ-साथ किसानों को मिलने वाली केसीसी जैसी महत्वपूर्ण सुविधा भी अब नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कई अन्य नये कर भी इस क्षेत्र में लागू हो गए हैं। इसके कारण लोगों में रोष है और अब ये लोग दोबारा से दोनों गांवों को ग्राम पंचायत का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के लिए घसोला गांव निशुल्क जगह देने को तैयार
विधायक नैना चौटाला ने कहा कि दादरी जिले में मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित है। विभाग मेडिकल कॉलेज के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की दादरी शहर के सेक्टर 10 व 11 में जमीन लेने के लिए विचार कर रहा है और इसके लिए मेडिकल एजुकेशन विभाग को 281 करोड़ 72 लाख रुपये प्राधिकरण को देने है। नैना चौटाला ने कहा कि दादरी शहर से मात्र तीन किलोमीटर दूर स्थित घसोला गांव के पास 104 एकड़ पंचायती जमीन है और इसे ग्रामीण मेडिकल कॉलेज के लिए निशुल्क देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि गांव में 26 जुलाई को हुई ग्राम सभा की बैठक में निशुल्क जमीन देने के लिए एक प्रस्ताव भी ग्रामीणों द्वारा सर्व सम्मति से पास कर दिया गया है।
नवोदय स्कूल निर्माण की भी उठाई मांग
नैना सिंह चौटाला ने विधानसभा में जिले में प्रस्तावित जवाहर नवोदय स्कूल का निर्माण भी जल्द करवाने की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि दादरी जिले में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए इस संस्थान का निर्माण शीघ्र करवाना बहुत जरूरी है और इसके लिए बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र की अनेक ग्राम पंचायतें निशुल्क जमीन देने के लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें