पेज तीन की संभावित लीड खबर=
क्षेत्र के लोग बोले-सब डिपो बनाने से ही होगा बस सेवा में सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। बाढड़ा बस स्टैंड से चंड़ीगढ के लिए शनिवार से बस सेवा शुरू हो गई। क्षेत्र के लोगों ने महेंद्रगढ़, दिल्ली, रेवाड़ी, नारनौल, जयपुर के लिए भी बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। ताकि, लोगों को लंबे रूटों के लिए परेशानियां न उठानी पड़ें। सीधी बस सेवा मिल सके। लोगों का कहना है कि लंबे रूट की एक सेवा शुरू करने से काम नहीं चलेगा। स्थायी समाधान तो सब डिपो बनने से ही संभव है।
नंबरदार शीशराम, गोपीराम, अमित कुमार, हरपाल आदि ने बताया कि बस स्टैंड से चंड़ीगढ के लिए तो बस सेवा शुरू हो गई है। अब प्रशासन व विभाग से मांग है कि महेंद्रगढ़, दिल्ली, रेवाडी, नारनौल, जयपुर के लिए भी बस सेवा शुरू की जाए। ताकि, लोगो को इन शहरों में जाने के लिए भी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि चंड़ीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के 54 गांवों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के लोकल रूटों पर भी बस सेवा नहीं होने से आसपास के गांव के लोगों को बाजार आदि जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए विभाग व प्रशासन से मांग है कि जल्द ही लोकल व लंंबे रूटों के लिए बस सेवा शुरू की जाए। ताकि, लोगों को परिवहन सेवा का लाभ मिल सके।
::
बाढड़ा से महेंद्रगढ़, दिल्ली, रेवाड़ी, नारनौल,जयपुर के लिए भी बस सेवा शुरू हो जाए तो आम लोगों को आने-जाने के लिए में कोई परेशानी नहीं होगी। इसलिए प्रशासन व विभाग से मांग है कि इन रूटों पर भी बस सेवा शुरू की जाए।
-नंबरदार शीशराम
बाढड़ा से लोकल रूटों पर भी बस सेवा शुरू हो जाए तो लोगों की परेशानी हल होगी। इसलिए विभाग को सब डिपो का दर्जा देकर लोकल रूटों पर भी बस सेवा शुरू करना चाहिए।
-अमित कुमार
बाढड़ा बस स्टैंड को सब डिपो का दर्जा मिलता है तो यहां से लोकल व लंबे रूटों पर परिवहन सेवा सुचारु हो सकती है। इसलिए बाढड़ा बस स्टैंड को सब डिपो का दर्जा दिया जाए। ताकि, परिवहन सेवा शुरू हो सके।
-गोपीराम
बाढड़ा बस स्टैंड से चंड़ीगढ के लिए तो बस सेवा शुरू हो गई अब अन्य शहरों के लिए भी बस सेवा शुरू हो जाए तो लोगों को ज्यादा लाभ होगा। इससे लोगों को दादरी -भिवानी के लिए भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
-हरपाल
फोटो 09
बाढड़ा बस स्टैँड परिसर।
फोटो -10 शीशराम नंबरदार,
फोटो - 11 अमित कुमार
फोटो - 12 गोपीराम,
फोटो - 13 हरपाल,