फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एक माह से दिल्ली पिलानी बस सेवा बंद, दैनिक यात्रियों में रोष

Fri, 11 Oct 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली, गुरुग्राम और जयपुर की तरफ यात्रा करने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी, जनसंगठनों ने राज्य परिवहन आयुक्त को लिखा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बाढड़ा। पिछले एक माह से पिलानी से वाया बाढड़ा व दिल्ली को जाने वाली बस सेवा बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिल्ली, गुरुग्राम जाने वाले दैनिक यात्रियों को आवागमन में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। क्षेत्र के सामाजिक संगठनों व दैनिक यात्रियों ने राज्य परिवहन आयुक्त व दादरी रोडवेज महाप्रबंधक को पत्र लिखकर बस सेवा दोबारा शुरू करवाने की मांग की है।


हरियाणा परिवहन विभाग की यह बस बाढड़ा बस डिपो पर सुबह छह बजे पहुंचती थी। यहां से दादरी व झज्जर, गुरुग्राम होते हुए दिल्ली पहुंचती थी। गत सितंबर माह के दूसरे सप्ताह से इस बस के दैनिक फेरों में कमी कर दी गई है। अब यह बस सेवा केवल चरखी दादरी बस स्टैंड तक सीमित कर दी गई है।
विज्ञापन


दैनिक यात्री बजरंग लाल, नरेश गोयल, कटार सिंह, रमेश, आनंद, विद्यार्थी सुशीला, अमृता देवी, अनिता, सुमन देवी आदि ने बताया कि पिलानी से संचालित होने वाली बस में सुबह राजस्थान के तीन जिलों के यात्री सवार होते थे। बाद में लोहारू व बाढड़ा यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिल रहा था। अब प्राइवेट वाहनों में सवारी करना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन

यात्रियों ने कहा कि इस तरह बिना कारण बस सेवा बंद करना उनके साथ खिलवाड़ है। लोगों ने दादरी रोडवेज महाप्रबंधक को पत्र लिखकर बस सेवा फिर से शुरू करने की मांग की है। इस बारे में बस डिपो प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि इस समस्या का समाधान राज्य मुख्यालय से ही संभव है।


फोटो 21



बाढड़ा उपमंडल का बस स्टैंड परिसर। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें