फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाढड़ा में 100 बूथों पर कांग्रेस तो 124 बूथों पर भाजपा रही आगेा

Thu, 10 Oct 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। कांग्रेस उम्मीदवार सोमवीर सिंह ने बाढड़ा हलके के 239 में से 100 बूथों पर बढ़त बनाई जबकि भाजपा के विजेता प्रत्याशी उमेद पातुवास 124 बूथों पर लीड लेने में कामयाब रहे। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी सोमबीर घसोला को 13 बूथों पर बढ़त मिली।
विज्ञापन

पूर्व सीपीएस रणसिंह मान व किसान नेता राजू मान के गांव लाड में कांग्रेस उम्मीदवार सोमवीर सिंह 71 वोटों से जीते हैं। कुछ दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढी और उनके चाचा पूर्व विधायक नृपेंद्र सिंह मांढ़ी अपने बूथ पर तो पार्टी के प्रत्याशी को जीता पाए जबकि गांव में भाजपा को 68 वोटों से जीतने से नहीं रोक सके। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगत सिंह बाढड़ा के गांव में कांग्रेस 294 मतों से पिछड़ गई। श्योराण बाहुल्य गांव बेरला में कांग्रेस केवल 67 वोटों से आगे रही। वहीं, अमन डालावास के गांव में 38 वोटों से भाजपा जीती। यहां पर जिला परिषद चेयरमैन मनदीप डालावास का वर्चस्व नजर आया। गांव गोपी में 69 वोटों से भाजपा जीती है।
डाॅ. धर्मेंद्र ढिल्लो के गांव रामबास में कांग्रेस 178 मतों से भाजपा से पीछे रही जबकि दलबीर गांधी व पिंटू पहलवान के गांव झोझू कलां में कांग्रेस को 667 वोटों की करारी शिकस्त मिली। सोमबीर घसोला का निर्दलीय के तौर पर चुनाव मैदान में उतरना कांग्रेस के लिए घातक साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें