पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए जैन समाज का शिष्टमंडल।
चरखी दादरी। उपप्रवर्तक आनंद मुनि महाराज व प्रवचन दीवाकर दीपेश मुनि के मार्गदर्शन में जैन समाज का एक शिष्टमंडल पद विहार कर रहे जैन साधुओं को सुरक्षा देने के लिए पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा से मिला। जैन समाज के विशिष्ट सदस्य पंकज जैन ने पुलिस अधीक्षक के सामने अपनी बात रखी और ज्ञापन भी दिया।
उन्होंने बताया कि हमारे जैन धर्म में कोई भी साधु एवं साध्वी एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए किसी भी वाहन आदि सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं करते और पैदल ही चलते हैं। उन्हें कई बार सुनसान रास्ते से भी गुजरना पड़ता है। आज के समय में कुछ असामाजिक तत्व संतों को हीन भावना से देखते हैं, जिससे वह उन पर हमला करते हैं।
जैन धर्म के नियमानुसार किसी भी साध्वी के साथ पुरुष नहीं रहता, जिससे उन्हें और भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए दादरी से आने- जाने पर संतों व साध्वियों की पुलिस सुरक्षा का इंतजाम किया जाए। इस मौके पर प्रधान इंद्र जैन, महासचिव राजीव गर्ग, पंकज जैन, आईसी जैन, ललित जैन, मनोज जैन, विकास जैन, डॉ. एनके जैन, अभय जैन व मुकेश जैन आदि मौजूद रहे।