फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विधानसभा के उपाध्यक्ष से मिला बीपीएचओ प्रतिनिधिमंडल

Tue, 02 Jul 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
हिसार में विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा से मुलाकात करता बीपीएचओ का प्रतिनिधिमंडल। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन (बीपीएचओ) का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को हिसार जाकर हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा और हरियाणा माटीकला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल से मिला। इस दौरान पिछड़ा वर्ग क्रीमिलेयर की वार्षिक आय सीमा छह लाख से बढ़ाकर आठ लाख रुपये होने और ग्रुप-ए और बी के पदों में पिछड़े वर्गों को 15 की बजाय 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग उठाने पर आभार जताया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन मामनचंद प्रजापति और बीपीएचओ के सह संस्थापक रमेश टांक ने कहा कि पिछड़ा वर्ग क्रीमिलेयर की वार्षिक आय सीमा बढ़ाने की मांग काफी पुरानी थी, जिसे पूरा कर प्रदेश सरकार ने सही मायनों में इस वर्ग के लोगों को लाभान्वित किया है। उन्होंने बताया कि बीसी के 15 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने पर युवाओं को इसका खासा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि फिलहाल नीट की काउंसलिंग के साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया चालू है। ऐसे में यदि इन घोषणाओं की अधिसूचना जल्द जारी होने से युवाओं को राहत मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल में सतपाल ठेकेदार, तेजपाल ठेकेदार, धर्मबीर ठेकेदार, महाबीर मोखरा, रामप्रकाश, राजेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें