फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आईएसएस परीक्षा में दीक्षा ने टॉप-10 में पाई जगह

Sun, 15 Dec 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दीक्षा कुमारी। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर निवासी दीक्षा कुमारी ने यूपीएससी की इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस (आईएसएस) परीक्षा में देश में टॉप-10 में जगह बनाई है। यह जानकारी सारथी सेवा समिति प्रधान वासुदेव आनंद ने दी। उन्होंने बताया कि दीक्षा ने यह सफलता अपने कठिन परिश्रम, समर्पण और दृढ़ निश्चय से हासिल की है। यह समाज के युवा वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
विज्ञापन

दीक्षा की माता सुषमा और पिता राजेश चावला ने बताया कि दीक्षा ने अपनी स्कूली शिक्षा एपीजे स्कूल से प्राप्त की और उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली से। ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय व एमएससी सेंट्रल विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ से ग्रहण कर स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद कठिन परिस्थितियों और अपनी मेहनत से हर चुनौती को पार किया।
दीक्षा की इस उपलब्धि पर राम दयाल पाहवा, श्याम सुंदर चाबा, नंदलाल ठुकराल, सीपी चावला, राजेश आर्य, मनोहर लाल नारंग, डाॅ. संजीव मड़िया, राजीव अरोड़ा, वेद छाबड़ा, संजय जुनेजा, नितिन जांघू, देशराज चाबा आदि ने शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें