फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 20 वर्षीय युवती और बुजुर्ग महिला की मौत, जज समेत 73 संक्रमित मिले

विज्ञापन
महिला के दाह संस्कार के दौरान पीपीई किट पहनी हुई नगर परिषद की टीम। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
जिला निवासी दो कोरोना संक्रमित महिलाओं की उपचार के दौरान शुक्रवार रात और शनिवार सुबह मौत हो गई। एक मृतका मिर्च गांव की रहने वाली थी और कोविड-19 अस्पताल में रात दो बजे उसकी मौत हुई। मृतका के परिजनों ने हिसार के सर्वोदय अस्पताल प्रबंधन पर ऑक्सीजन बेड की कमी बताकर डिस्चार्ज करने के आरोप लगाए हैं। कादमा निवासी दूसरी मृतका की उम्र 20 साल थी और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। प्रशासन ने दोनों महिलाओं का दाह-संस्कार शहर के गामड़ी क्षेत्र स्थित श्मशान घाट में करवाया। वहीं, शनिवार को जज समेत 73 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार शाम दो संक्रमित महिलाओं की मौत होने और 73 नए केस मिलने की पुष्टि की गई है। मिर्च निवासी मृतक महिला के परिजनों ने स्वास्थ्य सेवाओं पर असंतोष जाहिर किया है। मृतका के बेटे ने बताया कि उसकी मां को उपचार के लिए तीन दिन पहले हिसार के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 22 अप्रैल की शाम सैंपल लिया गया था और 23 अप्रैल की सुबह उसकी मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की बात कही गई। मृतका के बेटे ने बताया कि शाम चार बजे ऑक्सीजन बेड की कमी बताकर अस्पताल प्रबंधन ने उसकी मां को डिस्चार्ज कर दिया। शुक्रवार शाम परिजन उसे दादरी कोविड अस्पताल में ले आए और रात दो बजे उसकी मां की मौत हो गई।
दम तोड़ने वाली दूसरी संक्रमित महिला कादमा से थी। 20 साल की उक्त महिला अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थी और 23 अप्रैल को उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 24 अप्रैल की सुबह उसकी मौत हो गई। प्रशासन ने कोविड गाइडलाइन के मुताबिक दोनों मृतक महिलाओं का दाह-संस्कार गामड़ी क्षेत्र श्मशान घाट में करवाया गया। इन दो मौतों के साथ कोरोना संक्रमण से दम तोड़ने वाले संक्रमितों की संख्या 30 पहुंच गई हैं। पिछले छह दिनों में चार कोरोना संक्रमित दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

नए संक्रमितों में जज, तीन बच्चे और 27 महिलाएं शामिल
शनिवार को जिले में सर्वाधिक 73 केस मिले हैं। इनमें एक जज, तीन बच्चे और 27 महिलाएं शामिल हैं। शनिवार को शहरी क्षेत्र में 29 और ग्रामीण क्षेत्र में 34 लोग संक्रमित मिले हैं। शनिवार को संक्रमित मिले लोगों की उम्र पांच से 70 वर्ष के बीच है। नए 73 संक्रमितों में से 40 की उम्र 30 वर्ष से अधिक है।
ये है कोरोना की जिले में स्थिति
कुल सैंपल 154236
संक्रमितों की संख्या 2114
उपचाराधीन 506
दम तोड़ने वाले संक्रमित 30
स्वस्थ हुए संक्रमित 1578
लंबित रिपोर्ट 1549
कई बीमारियों से ग्रस्त थी 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जिले में फिर खली विशेषज्ञों की कमी
76 साल की बुजुर्ग महिला बीपी, शुगर और कैंसर से ग्रस्त थी। हिसार से जब उसे दादरी लाया गया तो उसकी हालत बेहद नाजुक थी। महिला की मौत के बाद जिले में एक बार फिर विशेषज्ञ की कमी खली है। फिजिशियन न होने के कारण महिला को वेंटिलेंटर की बजाय ऑक्सीजन बेड पर रखा गया। हालांकि जिला कोरोना नोडल अधिकारी का कहना है कि संक्रमित महिला की हार्ट रेट एक घंटे के अंदर 95 से गिरकर काफी नीचे चली गई।
तीन घंटे दाह-संस्कार के लिए परिजनों ने किया इंतजार
मिर्च निवासी मृतक कोरोना संक्रमित महिला के परिजनों ने दाह-संस्कार गांव में करने की इच्छा जताई थी, लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। सुबह 11 बजे मृतका के परिजन गामड़ी खेत्र स्थित श्मशान घाट पहुंच गए जबकि महिला का शव दोपहर करीब दो बजे पहुंचा। मृतका के परिजनों ने इस पर भी असंतोष जाहिर किया।
वर्जन::
जिला निवासी दो संक्रमित महिलाओं की मौत हुई है, जबकि शनिवार को सर्वाधिक 73 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में 506 संक्रमित अभी उपचाराधीन हैं। विशेषज्ञों की तैनाती की डिमांड हमने हेड ऑफिस भेजी हुई है, जबकि ऑक्सीजन बेड की हमारे पास पर्याप्त व्यवस्था है।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ
हमारे पास ऑक्सीजन वेंटिलेटर के कुल 25 बेड हैं। अभी भी हमारे पास 32 मरीज भर्ती हैं। बिना बेड हम मरीजों को कहां भर्ती करें। हमारे 9 डॉक्टर ,27 स्टाफ सदस्य संक्रमित हो चुके हैं। मैं खुद भी अपने घर में क्वारंटीन हूं। मरीजों के लिए हम अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. उमेश कालरा, प्रबंधक , सर्वोदय अस्पताल, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें