फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: क्रशर मुंशी पर किया जानलेवा हमला

Sat, 19 Aug 2023 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव बिरही के समीप बाइक और पिकअप कैंपर में सवार होकर आए युवकों ने क्रशर मुंशी की हत्या का प्रयास किया। जानलेवा हमले में बिरही कलां निवासी मुंशी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बयान पर सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में घायल ओमबीर ने बताया कि वह बिरही कलां का निवासी है और क्रशर जोन में जय बाबा जमनागिरी क्रशर पर बतौर मुंशी है। उसने बताया कि प्रतिदिन सुबह-शाम घर से बाइक पर आवागमन करता है। ओमबीर ने बताया कि वीरवार को शाम सात बजे वह काम से बाइक लेकर अपने घर आ रहा था। उसने बताया कि जब वह गांव के समीप बाबा श्याम मंदिर के पास पहुंचा तो एक बाइक सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। इतनी देर में दूसरी बाइक भी वहां आ गई और उस पर चार युवक सवार थे। इसके बाद आरोपियों ने मारने के इरादे से उसकी गर्दन पर पिस्तौल लगा दी। वह डर के कारण वहां से भागने लगा तो पीछे से उसके सिर पर रॉड से वार किया। इसके बाद एक कैंपर वहां पर पहुंची और उसमें से चार युवक उतरकर नीचे आए। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
बाद में आरोपियों ने ओमबीर को कैंपर से टक्कर मारी। टक्कर लगने से वह साइड में गिर गया और उठकर गांव की ओर भाग गया। सामने ग्रामीणों को आते देखकर आरोपी उसे धमकी देते हुए अपने वाहन लेकर वहां चले गए। बाद में उसे दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें