फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में जाने के लिए घर से निकले व्यक्ति का जोहड़ में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। खेत में जाने की बात कहकर घर से निकले नांधा निवासी एक व्यक्ति का शव जोहड़ में मिला है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम दादरी सिविल अस्पताल में कराया और इस संबंध में फिलहाल इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है। मृतक की पहचान नांधा निवासी विनोद (36) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने बताया कि विनोद शनिवार को घर से खेत में दवा का स्प्रे करने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह उसकी तलाश में घर से निकले परिजनों को सूचना मिली कि गांव के मंदिर के समीप स्थित जोहड़ में एक व्यक्ति का शव मिला है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो जोहड़ किनारे रखे कपड़े विनोद के मिले। उसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला।
मृतक की पहचान नांधा निवासी विनोद के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया और कागजी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की दो लड़कियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत के तहत कार्रवाई की गई है।
अनिल कुमार, जांच अधिकारी एवं एएसआई, बाढड़ा थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें