चरखी दादरी। उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी को पांच सौ तिरंगे झंडे भेंट किए हैं। यह अभियान 13 से 15 अगस्त तक पूरे जिले में चलाया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाएं एवं व्यापारिक संगठन अपना सहयोग दे रहे हैं। दादरी जिला में एक लाख से अधिक घरों पर तीन दिन तक तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इसी कड़ी में उपायुक्त ने मंगलवार को रेडक्रॉस सोसायटी को पांच सौ झंडे भेंट किए। उन्होंने कहा कि ये झंडे आम नागरिकों को वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर एसडीएम अनिल यादव, नगराधीश नरेंद्र कुमार व रेडक्रास सचिव बलवान सिंह, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।