फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रात 10 बजे विकास कार्याें का जायजा लेने शहर की सड़कों पर निकलीं डीसी मनदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। उपायुक्त मनदीप कौर एक्शन मोड़ में हैं। शुक्रवार रात 10 बजे वो शहर में चल रहे विकास कार्याें का जायजा लेने निकलीं। उन्होंने पाइपलाइन बिछाने के कार्य का निरीक्षण किया और एजेंसी व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं, उपायुक्त ने शनिवार को दिन में भी विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि शहर में किए जा रहे विकास कार्यों से संबंधित मलबे का उठाकर मार्ग को तुरंत चालू किया जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि भविष्य की सुविधा के लिए कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन इसके परिणाम सुखद ही होते हैं।
शुक्रवार रात करीब 10 बजे उपायुक्त ने परशुराम चौक से निरीक्षण की शुरुआत की। वहां पर पाइपलाइन बिछाने के कार्य का जायजा लिया और ठेकेदार के प्रतिनिधि सहित मौके से ही विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य के कारण जो मलबा निकल रहा है, उसे तुरंत उठवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मलबे के कारण रास्ता अवरुद्ध हो रहा है और लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में विभाग के अधिकारी मौके पर आकर स्वयं सुनिश्चित करें कि मलबे का उठान साथ साथ हो और लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन



- शनिवार को फिर मलबा उठान कार्य का लिया जायजा
शनिवार को भी उपायुक्त ने दोबारा मौके का निरीक्षण किया और मलबा उठाने के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अगर मलबा साथ साथ उठाकर रास्ते को सही कर दिया जाता है तो लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अच्छे भविष्य के लिए कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कार्य पूरा होने के बाद लोगों को इसका परिणाम अच्छा ही मिलेगा। ऐसे में सबको कार्य में सहयोग भी करना चाहिए। ये विकास कार्य दादरी शहर के लिए संजीवनी का काम करेंगे। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें