फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विधायक के हस्तक्षेप से निपटा दातौली का पांच साल पुराना दूषित पानी विवाद

Sun, 13 Jul 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 गांव दातौली में दूषित पानी निकासी के बारे में ग्रामीणों से चर्चा करते विधायक उमेद पातुवास।
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव दातौली में दूषित पानी की निकासी का पिछले पांच साल से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया है। विधायक उमेद पातुवास व प्रशासन के अधिकारियों व पुलिस की मौजूदगी में मामला निपटा। विधायक की अपील पर दोनों पक्ष एक मंच पर आए और समस्या का समाधान करने पर सहमत हो गए।
विज्ञापन


गांव दातौली में घरों के दूषित पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद था। दोनों पक्ष एक-दूसरे के क्षेत्र में दूषित पानी की निकासी कर रहे थे। पिछले पांच सालों से ग्रामीणों का दूषित पानी की वजह से गलियों में गुजरना मुश्किल बना हुआ था। इसे लेकर प्रशासन बजट भी आवंटित कर चुका है। मामला अधर में लटका हुआ था।
शनिवार को विधायक उमेद पातुवास व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मौअजिज ग्रामीणों के साथ बैठकर दोनों पक्ष भी बुलाए गए। दोनों पक्षों से विवाद के निपटारे की अपील की गई। विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि आपसी मनमुटाव से सारा गांव परेशानी झेल रहा है। भाईचारा भी बिगड़ रहा है। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन

विधायक की अपील पर दोनों पक्ष निपटारा करने पर सहमत हो गए। दोनों पक्ष दूषित पानी की निकासी के लिए राजी हो गए। इससे लंबे समय से परेशानी झेल रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विधायक उमेद ने कहा कि ग्रामीणों ने आपसी भाईचारा की भावना के साथ सर्वसम्मति से पुरानी समस्या का समाधान करने पर सहमति जताई है। पंचायत विभाग जल्द इसका एस्टीमेट तैयार कर गांव से दूषित पानी निकासी का स्थायी समाधान करवा देगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें