फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चौथे दिन भी नहीं पहुंची खाद, वितरण केंद्र से मायूस लौटे किसान

Sun, 10 Nov 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिनों से दादरी में खत्म है डीएपी का स्टॉक, किसानों को झेलनी पड़ रही परेशानी, अधिकारियों नहीं दे पा रहे ठोस जवाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में शनिवार को भी डीएपी खाद नहीं पहुंची। अगले एक-दो दिन और यही स्थिति बनी रह सकती है। खाद की खेप न आने से लगातार चौथे दिन भी किसानों को वितरण केंद्रों से खाली हाथ लौटना पड़ा। किसानों ने मौजूदा स्थिति पर रोष जाहिर किया।
इस समय रबी की फसल की बिजाई चल रही है। पूरे सीजन में जिले में अब तक 3250 मीट्रिक टन खाद पहुंची है। विभाग ने अक्तूबर में 12 हजार व नवंबर में 12 हजार की मांग भेजी है। जिले भर में सभी पैक्स समितियों, जमीदारा सोसायटी व इफको केंद्रों में अब तक 3250 मीट्रिक टन डीएपी का ही वितरण हुआ है। पीछे से ही डीएपी की आवक कम होने की वजह से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि किसानों के लिए डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके, एसएसपी खाद भी हैं। जिले का कुल कृषि योग्य रकबा एक लाख 22 हजार 358 हेक्टेयर है। इस बार रबी सीजन में सरसों की बिजाई का आंकड़ा 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को पार करने की उम्मीद है। इसी प्रकार, गेहूं का रकबा भी 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र तक पहुंचने की संभावना है। किसानों ने सरसों की बिजाई कर दी है जबकि गेहूं की बिजाई नवंबर व दिसंबर तक चलेगी। जिले में सितंबर माह में ही खाद का वितरण कार्य शुरू हो गया था।
- किसान बोले : बार-बार चक्कर काटने के बाद भी नहीं मिल पाई खाद
किसान जगत सिंह, सुमेर सिंह, कृष्ण, दिनेश, मोहन और संजीत ने बताया कि पिछले चार दिनों से लगातार वितरण केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन, खाद नहीं मिल पाई। सुबह जल्दी घर से शहर आ जाते हैं। खाद वितरण केंद्र पर स्टॉक खत्म होने का तर्क सुनकर लौट जाते हैं। सरकार व प्रशासन को खाद की किल्लत दूर करानी चाहिए।
विज्ञापन

वर्सन:
खाद पीछे से ही नहीं आ रही है। शनिवार को भी खाद का वितरण नहीं हुआ। किसानों की जरूरत के अनुसार खाद की मांग भेज रखी है। अब तक 3250 मीट्रिक टन ही पहुंची है।
-कृष्ण कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग
फोटो- 28
सुनसान पड़ा शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित खाद वितरण केंद्र। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें