मंडियों में अब तक पहुंचा 4,14,956 क्विंटल बाजरा, 3,91,715 क्विंटल की हो चुकी खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। अनाज मंडी में बाजरे की खरीद जारी है। जो किसान मंडी में बाजरा बिक्री करना चाहते हैं वे 14 नवंबर तक बिक्री कर सकते हैं। अनाज मंडी में आढ़तियों से विचार-विमर्श करते हुए मंडी प्रधान हनुमान शर्मा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से बाजरे का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। इसके लिए जिले में दादरी, झोझूकलां व बाढड़ा में बाजरे की सरकारी खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 72 घंटोंं में किसान के खाते में खरीद की राशि डाल रही है। चरखी दादरी जिले में अब तक कुल 16,992 किसानों ने बाजरा बेचा है। मंडियों में अब तक 4,14,956 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है जबकि 3,91,715 क्विंटल की खरीद हुई है। इस मौके पर खरीद अधिकारी रामनारायण, मार्केट कमेटी सुपरवाइजर जयप्रकाश सांगवान, मंजीत नांधा, अनिल, योगेश, नवीन, मांगेराम, मीर सिंह बेरला आदि मौजूद रहे।
फोटो 27
अनाज मंडी में बाजरे की खरीद करते आढ़ती। संवाद