फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नहीं पहुंची डीएपी खाद, किसान परेशान, अधिकारी अनभिज्ञ

Wed, 13 Nov 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में मंगलवार को भी डीएपी खाद नहीं पहुंची। गेहूं की बिजाई का अनुकूल समय है। खाद के लिए किसान चिंतित हैं।
जिले में अब तक 3250 एमटी खाद पहुंची है। जबकि इस माह की खपत 12 हजार एमटी है। खाद के लिए किसान पैक्स समितियों व इफकों केंद्रों पर प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। खाद न मिलने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिले में सरसों की बिजाई तो किसानों ने कर दी है। अब गेहूं की बिजाई के लिए खाद की समस्या है। किसान जयसिंह, रामकुमार का कहना है कि बिजाई के समय खाद जरूरी है। सरकार व विभाग को डीएपी उपलब्ध करवानी चाहिए। गांव स्तर पर खाद भिजवानी चाहिए। ताकि, किसानों को परेशानी न होने पाए। हालांकि, गेहूं की बिजाई का समय अभी शुरू हुआ है। 25 नवंबर तक अगेती बिजाई की जा सकेगी। उसके बाद 25 दिसंबर तक पछेती बिजाई भी हो सकेगी।
विज्ञापन


इस समय किसान पिछले चार दिन से खाद वितरण केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। कई दिनों से दादरी जिले में डीएपी खाद का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

वर्जन

खाद पहुंचने को लेकर संशय बना हुआ है। अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में खाद उपलब्ध हो जाएगी। किसान डीएपी विकल्प के रूप में एनपीके का प्रयोग कर सकते हैं। नैनो डीएपी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
-कृष्ण कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग

फोटो-18 जमीदारा सोसायटी कार्यालय । संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें