फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वरीयता नंबर के आधार पर 250 किसानों को बांटे गए 850 बैग

Wed, 15 Oct 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 पुरानी अनाज मंडी जमीदारा सोसायटी के कार्यालय पर तैनात पुलिसकमी। संवाद
विज्ञापन
फोटो- 12- पुरानी अनाज मंडी जमींदारा सोसायटी के कार्यालय पर तैनात पुलिसकमी। संवाद
विज्ञापन

फोटो 13- टोकन कटवाने के बाद नई अनाजमंडी से डीएपी खाद लेकर जाते किसान। संवाद
जमींदारा सोसायटी कार्यालय में 267 किसानों को नंबर जारी, नई अनाज मंडी से मिल रहा खाद का बैग
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। पुरानी अनाज मंडी स्थित जमींदारा सोसायटी कार्यालय में बुधवार को डीएपी खाद वितरण का कार्य शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान 267 किसानों को वरीयता नंबर जारी किए गए, जिनमें से 250 किसानों को 850 बैग डीएपी खाद वितरित की गई। प्रत्येक बैग 50 किलोग्राम का था, जिसकी कीमत 1350 रुपये निर्धारित है।
खाद वितरण केंद्र पर सुबह से ही किसानों की भीड़ उमड़ने लगी थी। अव्यवस्था से बचने के लिए सोसायटी की ओर से वरीयता सूची तैयार कर क्रमवार नंबर जारी किए गए, जिससे किसानों को धूप में लंबी कतारों में खड़ा न रहना पड़े। किसानों को वरिष्ठता के आधार पर पहले पर्ची दी गई, और फिर उसी क्रम में खाद वितरित की गई।
विज्ञापन

शुरुआत में खाद के बैग जमींदारा सोसायटी कार्यालय से ही वितरित किए जा रहे थे लेकिन दोपहर बाद स्थान की कमी के चलते वितरण कार्य को नई अनाज मंडी की दुकान नंबर 162 पर शिफ्ट कर दिया गया। बता दें कि जमींदारा सोसायटी का कार्यालय छोटा होने के कारण सभी किसानों को वहीं से बैग देना संभव नहीं था।
वर्तमान में स्थिति यह है कि पर्ची कटने की प्रक्रिया पुरानी अनाज मंडी में होती है जबकि खाद के बैग किसानों को नई अनाज मंडी से उठाने पड़ रहे हैं। वीरवार को भी यही व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन

वर्जन

किसानों को वरीयता क्रम से खाद बांटी जा रही है। बुधवार को 850 बैग खाद वितरित की गई। जमीन के विवरण के अनुसार खाद का वितरण किया जा रहा है। जमींदारा सोसायटी कार्यालय में जगह की कमी होने की वजह से पर्ची कटने के बाद नई अनाज मंडी से किसान को खाद का बैग उपलब्ध कराया जाता है।
-राजेश कुमार, मैनेजर, जमींदारा सोसायटी खाद वितरण केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें