फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शहर में बन रहे अस्थायी डंपिंग पॉइंट, त्योहारी सीजन में गंदगी बनी परेशानी

Wed, 15 Oct 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुरानी अनाज मंडी के पीछे स्थित सड़क पर डाला गया कचरा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर में त्योहारी सीजन के बीच स्वच्छता व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है। तिकोना पार्क, पुरानी अनाज मंडी के पीछे, पुराना डाकघर और पीएमश्री कन्या विद्यालय के पास कचरे के ढेर जमा हो रहे हैं। इससे ये स्थान अस्थायी डंपिंग पॉइंट का रूप ले चुके हैं।
वहीं, कचरे की बदबू और गंदगी से न सिर्फ राहगीर बल्कि आसपास के निवासी भी परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से इन स्थानों पर सख्ती बरतने और कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है ताकि लोग सही तरीके से कचरा निपटान को लेकर जागरूक हों। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से पूर्व में शहर के कई डंपिंग पॉइंटों को बंद करवाया गया था। वहां कर्मचारियों की तैनाती कर कचरा फेंकने पर रोक लगाई गई थी। लेकिन, जैसे ही कर्मचारियों को हटाया गया, लोगों ने दोबारा इन्हीं जगहों पर कचरा फेंकना शुरू कर दिया।
वहीं, कचरा उठान एजेंसी की लापरवाही भी सामने आई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि एजेंसी की ओर से समय पर कचरे की उठान की जाए तो स्थिति इतनी खराब नहीं होती। नगर परिषद को चाहिए कि कर्मचारियों की तैनाती पुनः सुनिश्चित की जाए। एजेंसी को नियमित निगरानी के निर्देश दिए जाएं ताकि त्योहारी सीजन में शहर साफ-सुथरा रह सके और नागरिकों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
त्योहारी सीजन में घरों की सफाई के बाद यहां डाल देते हैं कचरा
स्थानीय निवासी मुकेश जैन, अनीता अरोड़ा, सुभाष बिट्टू डावरा, संजय डावरा, संदीप कुमार आदि ने बताया कि दिवाली पर लोग अपने घरों की सफाई कर कचरे को सड़क पर ही डाल देते हैं। इनकी देखादेखी अन्य लोगों ने भी यहां कचरा डालना शुरू कर दिया। फिलहाल, हालात ऐसे बने हैं कि दूर तक कचरे का ढेर फैला हुआ है। अगर ये लोग डोर-टू-डोर आने वाली गाड़ियों में कचरा डालें तो ऐसी स्थिति पैदा ही न हो।
कचरा उठान एजेंसी के कर्मचारी कर रहे अनदेखी
लंबे समय से कचरा नहीं उठाने से लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद की ओर से नियुक्त की गई एजेंसी के कर्मचारी कचरा उठाने में अनदेखी कर रहे हैं। यहां डाला गया कचरा हवा के झोंके के साथ घरों व दुकानों के अंदर तक पहुंच जाता है। कई बार तो पूरा दिन कचरा यहीं पर पड़ा रहता है।
विज्ञापन

वर्जन
शहर में सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। अगर फिर भी शहर में किसी जगह पर ऐसी समस्या है तो उसका समाधान करवाया जाएगा। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। लोगों से भी अपील है कि वे ऐसे डंपिंग पॉइंट न बनाएं। नगर परिषद की कचरा उठान गाड़ी हर जगह पहुंच रही है। ऐसे में कचरा उसी में डालें। शहर को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है। दिवाली के बाद शहर को साफ रखने के लिए विशेष तौर पर अभियान भी चलाया जाएगा। अगर कोई खुले में कचरा फेंकता है तो उस पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
- बक्शी राम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद।
फोटो 27: तिकोना पार्क के पास दूर तक फैला कचरा। संवाद
फोटो 28 : पुरानी अनाज मंडी के पीछे स्थित सड़क पर डाला गया कचरा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें