फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दंगल गर्ल' बबीता दादरी से और सुखविंद्र मांढ़ी बाढ़डा से होंगे भाजपा के प्रत्याशी

विज्ञापन
सुखविंद्र मांडी । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को दादरी और बाढड़ा हलके से अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। दादरी से दंगल गर्ल एवं अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान बबीता फौगाट और बाढड़ा से सुखविंद्र मांढ़ी को पार्टी ने टिकट दिया है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस और जजपा दोनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम मंगलवार को फाइनल कर सकती है। स्वराज इंडिया पार्टी पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन

चुनाव की तारीख घोषित होते ही विभिन्न राजनैतिक दलों में टिकट वितरण की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। भाजपा ने सोमवार को दोनों विधानसभा क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। बाढड़ा हलके से सुखविंद्र मांढ़ी को दोबारा मौका दिया गया है। पिछले चुनाव में सुखविंद्र ने करीब पांच हजार वोटों से जीत हासिल की थी। गत चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रणबीर सिंह महेंद्रा बाढड़ा हलके से दूसरे नंबर पर रहे थे। तीसरे नंबर पर इनेलो के प्रत्याशी कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर रहे थे। सुखविंद्र मांढ़ी समर्थकों ने सोमवार शाम अपनी खुशी का इजहार शहर के परशुराम चौक पर पटाखे फोड़कर किया।
वहीं, दादरी हलके से भाजपा ने दंगल गर्ल बबीता फौगाट को अपना उम्मीदवार बनाया है। अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान बबीता फौगाट गांव बलाली की निवासी है। सक्रिय राजनीति के लिए बबीता फौगाट ने गत आठ अगस्त को हरियाणा पुलिस के एसआई पद से इस्तीफा दे दिया था। 12 अगस्त को उन्होंने अपने पिता महाबीर फौगाट के साथ जजपा छोड़कर दिल्ली में भाजपा का दामन थामा था। बबीता फौगाट का इस्तीफा गत दस सितंबर को मंजूर कर लिया गया था। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया था कि वो कुश्ती से दूरी नहीं बनाएंगी। बबीता का यह पहला चुनाव है।
विज्ञापन

सुखविंद्र को पहले से अनुभव, जबकि बबीता का पहला चुनाव
बाढड़ा से भाजपा प्रत्याशी सुखविंद्र मांढ़ी का यह दूसरा चुनाव है। जबकि कुश्ती मैट पर अपना दमखम दिखा चुकीं बबीता फौगाट पहली बार चुनावी दंगल में उतर रही हैं। बबीता को पिछले चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे सोमबीर सांगवान की जगह पार्टी ने टिकट दिया है। सोमबीर सांगवान ने दादरी हलके से भाजपा से चुनाव लड़ा था और वह करीब 1610 वोटों से हार गए थे। उन्हें इनेलो के प्रत्याशी राजदीप फौगाट ने हराया था। वहीं, पिछला चुनाव जीतने वाले सुखविंद्र को भाजपा ने दोबारा से मैदान में उतारा है।
दुष्यंत भी पहुंचे दादरी, ली बैठक
सोमवार शाम दुष्यंत चौटाला भी दादरी पहुंचे। राजदीप फौगाट के आवास पर उन्होंने पदाधिकारियों की बैठक ली। सूत्रों की माने तो बैठक में टिकट वितरण को लेकर मंथन किया गया। दुष्यंत चौटाला ने करीब डेढ़ घंटे तक बैठक ली और इसमें अहम पदाधिकारी ही मौजूद रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं को बैठक में शामिल नहीं किया गया।

बबीता फौगाट ।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें