- गांव खेड़ी बूरा में दंपती के साथ की गई मारपीट, घायल के बयान पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव खेड़ी बूरा निवासी एक दंपती के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। हमले में दंपती घायल हो गए। घायल पक्ष की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 13 अप्रैल को गांव निवासी मुकेश कस्सी लेकर आया। इसके बाद उनके घर के बाहर गाली-गलौज करने लगा। जब उन्होंने गाली देने पर एतराज जताया तो आरोपी घर में घुस गया। उसने उनके साथ हाथापाई की। इतनी देर में मुकेश का भाई अशोक भी आ गया। दोनों मिलकर मारपीट करने लगे।
घनश्याम की पत्नी ने बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। बाद में घर से बाहर निकालकर भी पिटाई की। अब पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।