बाढड़ा। ब्राह्मण सभा सिंदौलिया खाप के संगठन का चुनाव एक जून को करवाया जाएगा। कस्बे के जेवली रोड स्थित ब्राह्मण भवन में सिंदौलिया खाप ब्राह्मण सभा संरक्षक विजय की अगुवाई में आयोजित बैठक में यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि एक जून को नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए संगठन का सदस्य बनना जरूरी है। सदस्य ही चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। संवाद