चरखी दादरी के गांव खोरड़ा में ग्रामीणों से बातचीत करते वन विभाग के अधिकारी।
बाढड़ा। गांव खोरड़ा में ग्रामीणों ने लोचमाणा जोहड़ में लगे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाने पर वन विभाग को शिकायत दी है। वन विभाग के कर्मचारियों ने इसकी जांच की और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपकर कार्रवाई की सिफारिश की है।
खोरड़ा सरपंच रामफल, मनोज, सोनू, सोमबीर, बलबीर, पवन, रवि, सुरेंद्र, सज्जन, बलवंत, राजकुमार, अनिल, विजय आदि ने बताया कि गांव के लोचमाणा जोहड में वन विभाग द्वारा पौधे लगवाए गए थे। पिछले करीब दस दिनों से अज्ञात व्यक्ति इन्हें नुकसान पहुंचा रहा है। सोमवार को ग्रामीणों ने गांव के ही एक व्यक्ति को ऐसा करते देख लिया और तत्काल उसके खिलाफ वन विभाग को शिकायत दी।
इसके बाद वन विभाग के अधिकारी रविंद्र रंजन अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना कर पौधों की गिनती करवाई गई तो कई पौधे टूटे हुए मिले। वन विभाग के अधिकारी रविंद्र रंजन ने बताया कि फिलहाल ये पता लगाया जाएगा कि कितने पाैधों को नुकसान पहुंचा गया है।