फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दादरी की हवा में सुधरी, प्रदूषण का स्तर घटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू होने के बाद से जिले की हवा में सुधार आया है। प्रदूषण का स्तर अब घटने लगा है। क्षेत्र में मंगलवार को 189 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं मौसम साफ एवं शुष्क बना रहा। अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम नौ डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दिन में छह किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पश्चिमी हवाएं चली और वातावरण में नमी की मात्रा 45 प्रतिशत रही। वहीं, प्रदूषण का स्तर 94 एक्यूआई कम हुआ। मौसम फिलहाल अनुकूल बना हुआ है। दिसंबर माह में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। मंगलवार को सुबह से ही धूप खिल गई। इसके बाद हवा चलने पर प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार हुआ है। सोमवार को जहां प्रदूषण का स्तर 283 एक्यूआई था तो वहीं मंगलवार को 186 एक्यूआई पहुंच गया।
वहीं, पश्चिमी हवाएं फसलोंं के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं। रात के समय तापमान में गिरावट जरूर आ रही है। दिन में धूप खिलने पर ठंड फीकी पड़ जाती है। चिकित्सकों की आम लोगों के लिए सलाह है कि ठंड में शुरुआत से ही बचाव के उपाय करने चाहिए। थोड़ी-सी लापरवाही में ही ठंड परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें