पदक दिखातीं कबड्डी टीम का हिस्सा रहीं खिलाड़ी।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। खेलो हरियाणा राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जिले की महिला कबड्डी टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी है।
टीम कोच विकास कुमार ने बताया कि यह स्पर्धा 27 से 29 अगस्त तक गुरुग्राम में हुई थी। जिले से अंडर-18 आयुवर्ग में लड़कियों की टीम ने इसमें भाग लिया और तीसरा स्थान हासिल किया। टीम में कप्तान अंजनी, नीतू, सुनीता, दीक्षा छिल्लर, प्रिया, नीतिका व नीरज शामिल रही। रेडर के तौर पर दीक्षा छिल्लर ने सराहनीय प्रदर्शन किया। डिफेंस में कप्तान अंजनी, नीतू व सुनीता बलाली का प्रदर्शन सराहनीय रहा। समापन समारोह पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने टीम को सम्मानित किया।