फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: - दादरी व्यापार मंडल ने मतदाता जागरुकता को लेकर की नई पहल, अंगुली पर लगी स्याही दिखाओ, खरीद पर 25 प्रतिशत तक छूट पाओ

Tue, 14 May 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर के व्यापारियों के साथ चर्चा करते स्वीप नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिला प्रशासन की अपील पर नगर व्यापार मंडल ने नई पहल की है। इसके तहत 25 मई को मतदान करने वाला कोई शख्स 26 मई को बाजार से कोई सामान खरीदता है तो उसे 25 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। बशर्ते उसे अंगुली पर लगी स्याही दिखानी होगी। नगर व्यापार मंडल के इस फैसले की जिला प्रशासन ने भी सराहना की है।
बता दें कि सोमवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप के नोडल अधिकारी डाॅ. जयेंद्र सिंह के साथ मिलकर जिले में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए चर्चा की। व्यापारियों ने कहा कि दुकानदार से पहले वे एक जागरूक मतदाता हैं और देश के लिए मतदान की अहमियत को समझते हैं। ऐसे में पूरा व्यापार मंडल प्रशासन के साथ मिलकर वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए काम करने को राजी है। उनका कहना है कि जब तक हर मतदाता अपने वोट का महत्व समझते हुए चुनाव के दिन मतदान केंद्र पर जाकर वोट नहीं डालेगा, तब जक उसको जागरूक देशवासी कहना सही नहीं है। देश की तरक्की तभी संभव है जब मतदान करके अच्छी सरकार चुनी जाए और इसके बाद ही देश के नागरिकों का विकास होगा।
विज्ञापन

चर्चा के दौरान सामने आया कि लोगों को प्रोत्साहन देकर मतदान के लिए जागरूक किया जा सकता है और इसमें व्यापार मंडल की अहम भूमिका हो सकती है। प्राय: देखने में आता है कि नए मतदाता कम संख्या में वोट करते हैं। इसके पीछे अलग अलग तरह के कारण बताए जाते हैं। ऐसे में इन मतदाताओं पर भी फोकस किया जा सकता है। तमाम पहलुओं पर ध्यान करने के बाद व्यापार मंडल ने स्वेच्छा से निर्णय लिया कि दादरी के बाजारों में वोट करने वाले लोगों को 26 मई को 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को अपने हाथ पर स्याही का निशान दिखाना होगा।
विज्ञापन




फरवरी माह से जारी है स्वीप गतिविधि
स्वीप नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला में फरवरी से ही स्वीप अभियान के तहत नए वोट बनवाने और मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजित किया जा रहा है। शिक्षण संस्थानों, बाजारों, चौपालों, बस्तियों, गांवों आदि सभी स्थानों पर स्वीप की टीम पहुंची हैं और उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के चुनाव रूपी यज्ञ में वोट रूपी आहुति डालने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें