फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दादरी की टीम ने 408 किमी दूर बरेली में भ्रूण लिंग जांच केंद्र का किया भंडाफोड़

Wed, 08 Feb 2023 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
भ्रूण लिंग जांच केंद्र पर कार्रवाई करने पहुंची टीम। संवाद
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 408 किलोमीटर दूर बरेली में चल रहे भ्रूण लिंग जांच केंद्र का भंडाफोड़ किया है। टीम ने दो दलालों और अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में मौजूद एक शख्स को काबू कर लिया। वहीं, अस्पताल के अलावा दो मशीनों को भी सील किया गया है। दबिश के दौरान अस्पताल संचालक दंपती फरार हो गए। इस संबंध में बरेली थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, दादरी स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि बरेली के कुछ दलाल दादरी में सक्रिय हैं। वो गर्भवती महिलाओं से संपर्क कर उनकी यूपी के बरेली ले जाकर भ्रूण लिंग जांच कराते है। इस आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने एक डिकोय तैयार किया और उसे दलाल से मिलवाया। दलाल ने 25 हजार रुपये में सौदा तय किया।
इसके बाद डिकोय को मंगलवार सुबह दलाल अपने साथ बरेली ले गया। उन पर डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र अपनी टीम समेत नजर रखे रहे। बरेली जाकर दलाल जितेंद्रपाल डिकोय को अमन अस्पताल ले गया और वहां उन्हें अमरपाल मिला। जितेंद्रपाल ने अमरपाल को 25 हजार रुपये दिए जिनमें से 10 हजार वापस अमरपाल को दिए गए। अमरपाल ने उन्हें वहां स्थित एक कोपल अस्पताल में भेज दिया। वहां डिकोय का अल्ट्रासाउंड करवाया गया और बाहर आते ही दलालों को टीम ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

- अस्पताल के दो कमरों में मिली दो मशीनें
टीम जब अल्ट्रासाउंड करने वाले अस्पताल में पहुंची तो वहां दो कमरों में दो अल्ट्रासाउंड मशीनें मिली। इन दोनों मशीनों को टीम ने सील कर दिया। वहीं, अल्ट्रासाउंड करते मिले इस्लाम खान को भी टीम ने दबोच लिया। सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि कई दिनों से हम इस गिरोह के पीछे लगे हुए थे और मंगलवार को इसमें सफलता मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें