फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पीएम की मन की बात कार्यक्रम सुनने में दादरी जिला रहा प्रथम

Thu, 01 May 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी की टीम को सम्मानित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली व संगठन मंत्री फणींद्
विज्ञापन
बाढड़ा। प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम सुनने में प्रदेश में चरखी दादरी जिला पहले स्थान पर रहा है। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली व संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील हड़ौदी की अध्यक्षता में चरखी दादरी की टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय अभिनंदन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने कहा कि जिलाध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी और कार्यकर्ताओं की बदौलत ही यह सब हो पाया है। जिला दादरी में 484 बूथ हैं। उनमें शत- प्रतिशत हाजिरी होना गर्व की बात है। उन्होंने इसके लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हित में सरकार अपने स्तर पर बेहतर कार्य कर रही है। संगठन की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह सरकार का हर कदम पर सहयोग करे।
उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं गोहाना प्रभारी डाॅ. किरण कलकल, मंडल अध्यक्ष शमशेर पंचगावां, प्रेम चांदोलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें