फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ई-अधिगम अध्यापक में दादरी जिला ने पाया दूसरा स्थान

Wed, 05 Jul 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। उपायुक्त प्रीति ने ई-अधिगम पोर्टल का प्रयोग करने में आगे बढ़ते जा रहे दादरी जिला के विद्यार्थियों और अध्यापकों को और मेहनत करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने बताया कि ई-अधिगम अध्यापक प्रतिशत में दादरी जिला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रदेशस्तर पर ई-अधिगम अध्यापक प्रतिशत में दूसरे स्थान पर रहना एक सराहनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि ई-अधिगम की टीम अपने कार्य को लगातार श्रेष्ठता की ओर लेकर जा रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में डिजिटल साक्षरता पर बल दिया गया है। इस पढ़ाई के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार आया है। ई -अधिगम उन्हें एक अच्छा अवसर देता है कि वे किसी भी समय और कहीं भी एक-दूसरे के साथ जुड़ सकते हैं। इसके द्वारा विद्यार्थी व शिक्षक पठन-पाठन के कार्य को आसानी से कर सकते हैं। ई-अधिगम के कारण ग्रीष्मावकाश के दौरान अध्यापक एवं विद्यार्थी एक-दूसरे के पूरी तरह संपर्क में रहे। जिसका सकारात्मक परिणाम विद्यार्थियों के अध्ययन पर दिखाई दे रहा है। ई-अधिगम के माध्यम से सामूहिक अध्ययन को बढ़ावा मिला है।
डीसी प्रीति ने कहा कि ई-अधिगम में ऑनलाइन क्विज के द्वारा कम समय में किसी विशेष विषयवस्तु पर जल्दी ज्ञानवर्धन किया जा सकता है। यह परीक्षण पहले से ही डिजाइन किए गए सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाता है। शिक्षक पहले परीक्षण का संचालन करते हैं और फिर उनकी जांच करते हैं। जिससे परिणाम कुछ ही समय में प्राप्त हो जाते हैं। विद्यार्थी विषय पर अपनी पकड़ और कमजोरी को आसानी से समझ पाता है और अध्यापक की मदद से अपनी कमियों को शीघ्र दूर कर पाता है।
विज्ञापन


- टॉप-10 सूची में इन शिक्षकों ने बनाई जगह
उपायुक्त ने बताया कि इस सप्ताह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरला के दो अध्यापक रमेश कुमार व सुनीता ने राज्य में उच्च 10 स्थानों में अपनी जगह बनाई है। रमेश कुमार ने चौथा और सुनीता ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उपायुक्त ने कहा कि दोनों ही अध्यापक बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन

-
फोटो 28
शिक्षक रमेश।
फोटो 29
शिक्षिका सुनीता। विज्ञप्ति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें