फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दादरी परिषद के वाइस चेयरमैन ने राहुल गांधी को भेजा एक करोड़ का मानहानि का लीगल नोटिस

Wed, 26 Nov 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में पत्रकारों से बात करते वाइस चेयरमैन संदीप फोगाट व अन्य।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से गत 5 नवंबर को दिल्ली में पत्रकारवार्ता कर विधानसभा चुनाव में हरियाणा में भाजपा पर वोट चोरी करने व अनियमितताएं बरतने के लगाए गए आरोपों के मामले में नया मोड़ आया है। अब दादरी नगर परिषद के वाइस चेयरमैन एवं भाजपा नेता संदीप फोगाट ने इस मामले में राहुल गांधी को मानहानि का एक करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने वार्ड 4 के निवासियों और निर्वाचित पार्षद के खिलाफ झूठे, भ्रामक और अपमानजनक आरोप लगाने की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलवार को वाइस चेयरमैन फोगाट ने स्थानीय नगर परिषद कार्यालय में पत्रकारवार्ता की। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने उनके वार्ड निवासी नरेंद्र पुत्र शायर नामक व्यक्ति के मकान नंबर शून्य को फर्जी वोट बताते हुए वोट चोरी का आरोप लगाया है। संदीप ने कहा कि उनका खुद का मकान नंबर भी शून्य है, लेकिन वे कई पीढि़यों से यहां के स्थायी निवासी हैं। इसी प्रकार से नरेंद्र पुत्र शायर भी काफी समय से दादरी में अपने मकान में रह रहे हैं।
उन्होंने अधिवक्ता प्रशांत गहलावत के माध्यम से गत शुक्रवार को राहुल गांधी को भेजे लीगल नोटिस में बताया कि वार्ड 4 में प्रशासन की ओर से कई मकानों को नंबर नहीं दिए गए हैं। राहुल गांधी ने जिस नरेंद्र का जिक्र किया है, उसका मतदाता पहचान पत्र वर्ष 2013 में कांग्रेस की सरकार के समय ही बना था। नोटिस में बताया कि बगैर पड़ताल के मतदाताओं पर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सूची में मकान संख्या शून्य केवल इसलिए दर्शाई गई है क्योंकि यहां मकानों को नंबर नहीं दिए गए हैं। सैकड़ों की संख्या में ऐसे मकान हैं, जिनके नंबर नहीं हैं। वार्ड के पार्षद के मकान की संख्या भी शून्य है।
विज्ञापन

सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे राहुल गांधी
लीगल नोटिस में बताया गया कि इस प्रकार के आरोपों से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है और छवि खराब हुई है। साथ ही वार्ड के मतदाताओं का अपमान हुआ है। वाइस चेयरमैन ने लीगल नोटिस के माध्यम से राहुल गांधी से एक सप्ताह में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने और वोट चोरी के आरोप वापस लेने की मांग की है। ऐसा न करने पर न्यायालय में मामले को ले जाने की बात कही। इस दौरान अधिवक्ता प्रशांत गहलावत, नगर पार्षद नितिन बंसल, पूर्व नगर पार्षद कुलदीप गांधी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें