फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सेपक टकरा चैंपियनशिप में दादरी की दोनों टीमों को स्वर्ण

विज्ञापन
चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता दादरी की टीम। विज्ञप्ति
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। 22वीं सीनियर हरियाणा राज्यस्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता में जिले की महिला और पुरुष टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते हैं। यह चैंपियनशिप 28 व 29 सितंबर को यश कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रुड़की (रोहतक) में आयोजित हुई।
टीम के कोच शमशेर सिंह रंगा ने बताया कि पुरुष वर्ग में जसवीर दहिया, सोनू पूनिया, गुलशन, जयदीप (डोहकी), हरीश चंद्र (रासीवास), जितेश, रितिक, नीतांशु (बिरही कलां) ने उत्कृष्ट खेल दिखाया। वहीं, महिला टीम में पूजा, तनु, ज्योति, कोमल (मानकावास), सोनिका, विजेता (डोहकी), बबली, साक्षी (छपार) शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दादरी टीम ने चार स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते हैं। संघ के अध्यक्ष संत कुमार और महासचिव सुनील ने खिलाड़ियों को बधाई दी और आगामी जूनियर व सब जूनियर प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर दशरथ सिंह रंगा, सुनील यादव, अनिल सांगवान, मास्टर सुनील सांगवान समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें